फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors Cosmetic Treatment: मेल एक्टर्स भी कराते हैं कॉस्मेटिक प्रोसिजर, जानिए कौन है लिस्ट में शामिल

Tue, 21 Jan 2025 05:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 21 Jan 2025 05:01 PM IST
सार

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस अकसर ही कॉस्मेटिक प्रोसिजर के जरिए अपने लुक में चेंज लाती हैं, इससे उनकी खूबसूरती में इजाफा होता है। सिर्फ फीमेल ही नहीं मेल एक्टर्स भी कॉस्मेटिक प्रोसिजर्स का सहारा लेकर अपने लुक में चेंज लाते हैं। 
 

विज्ञापन
Bollywood Male Actors Cosmetic Surgery Raj Kumar Rao Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Salman Khan Karan Patel
रणबीर कपूर, सलमान खान, राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से पॉपुलर हुए एक्टर करण पटेल अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में करण पटेल ने टीवी, फिल्म मेल एक्टर्स को लेकर कहा कि इनकी बॉडी, फिजिक रियल नहीं है, लगभग सभी स्टेरॉयड का यूज करते हैं। सिर्फ बॉडी की ही बात नहीं है, कई मेल एक्टर्स कॉस्मेटिक प्रोसिजर भी करवा चुके हैं, जिसका असर उनके लुक पर साफ नजर आता है। जानिए, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में। 

Bollywood Male Actors Cosmetic Surgery Raj Kumar Rao Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Salman Khan Karan Patel
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव
पिछले साल अचानक राजकुमार राव की चिन यानी ठुड्डी पर सबका ध्यान गया। दरअसल, एक्टर का चेहरा काफी अलग नजर आ रहा था। इसके बाद से ही चर्चा होने लगी कि राजकुमार राव ने चिन की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। लेकिन बाद में राजकुमार ने कहा कि उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई। हां, एक्टर ने बताया कि उन्होंने चिन पर फिलर्स का यूज किया है। फिलर्स इंजेक्शन, एक तरह कॉस्मेटिक प्रोसिजर है। कई एक्ट्रेसेस होंठों पर फिलर्स इंजेक्शन का यूज करती हैं, इससे उनके होंठों भरे हुए नजर आते हैं। 

 

 

Bollywood Male Actors Cosmetic Surgery Raj Kumar Rao Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Salman Khan Karan Patel
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के भी लुक में पिछले कुछ सालों में बदलाव आया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उनकी हेयरलाइन पहले अलग तरह की थी लेकिन अब एक समान दिखती है। ऐसे में फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर ने हेयरलाइन करेक्शन का प्रोसिजर करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Male Actors Cosmetic Surgery Raj Kumar Rao Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Salman Khan Karan Patel
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय दत्त
संजय दत्त के बारे में भी चर्चा रहती है कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का प्रोसिजर करवाया है। लगभग 65 साल के होने के बावजूद उनके बाल बिल्कुल घने हैं। उम्र का उनके बालों पर असर नहीं हुआ है। कई और एक्टर्स के बारे में भी कहा जाता है कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट प्रोसिजर करवाया है। 

 

विज्ञापन
Bollywood Male Actors Cosmetic Surgery Raj Kumar Rao Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Salman Khan Karan Patel
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अपनी फिजिक, बॉडी को मेंटेन करने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं। लेकिन जहां तक उनके बालों की बात है तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कई सालों तक हेयर ट्रांसप्लांट प्रोसिजर करवाया है, इसलिए उनके बाल और हेयरलाइन अभी काफी अच्छी नजर आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed