फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: वो विवादित एक्टर्स, जो शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन तक से ले चुके हैं पंगा

Wed, 15 Sep 2021 03:06 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 15 Sep 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
bollywood most controversial actors and their controversies
कंगना- सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और विवाद एक दूसरे के साथ चलते हैं। स्टार फाइट्स, ड्रग्स, कानूनी केस, एक्सीडेंट जैसे कितने ही मामले इन अभिनेता और अभिनेत्रियों की जिंदगी से जुड़े हैं। यहां कोई किसी कानूनी पचड़े में फंसा है तो कोई दूसरे विवादों में फंसा हुआ है। लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जो एक दो नहीं कई विवादों में फंसे हैं। उनका विवादों से खासा नाता है। अक्सर हर विवाद में ऐसे कलाकारों का नाम आ ही जाता है। न चाहकर भी वो विवादों का केंद्र बन जाते हैं और उन पर मसालेदार खबरों की सुर्खियां बने रहते हैं। कुछ सितारे वो हैं, जो अपने गुस्से के चलते बदनाम हैं, उस गुस्से के कारण वो स्टार फाइट करने से भी नहीं चूकते हैं। चलिए आज जानते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो अलग अलग विवादों में फंसे हैं। इन कलाकारों की लिस्ट में सिर्फ अभिनेता ही नहीं अभिनेत्रियां भी हैं।

bollywood most controversial actors and their controversies
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
इस लिस्ट में पहला और सबसे चर्चित नाम सलमान खान है। सलमान अपनी जिंदगी में कई कानूनी मामलों में फंसे हैं। कार एक्सीडेंट के साथ-साथ काले हिरण के शिकार के चलते वो जेल भी जा चुके हैं। आज भी उन्हें कोर्ट में तारीखों पर जाना पड़ता है। इसके अलावा विवेक ओबरॉय से लड़ाई हो या ऋतिक से कोल्ड वार या शाहरुख से जन्मदिन वाले दिन लड़ाई। सलमान के साथ कई विवाद जुड़े हैं। हालिया विवाद अर्जुन कपूर को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कभी सलमान के करीबी रहे अर्जुन कपूर की आज उनके घर में एंट्री पर बैन है। 

bollywood most controversial actors and their controversies
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत
बॉलीवुड में कंगना को कॉन्ट्रोवर्सी की क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद तो वो लगातार चर्चाओं में हैं। अपनी गलत बयानबाजी के चलते अब वो कोर्ट के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। इस विवाद के चलते महाराष्ट्र सरकार ने उनके ऑफिस पर कार्रवाई कर दी थी। इससे पहले भी वो ऋतिक रोशन के साथ रिश्ते को लेकर काफी विवादों में रहीं। उन्होंने ऋतिक और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करियर की शुरुआत में शेखर सुमन के बेटे अध्यन सुमन के साथ रिलेशनशिप में रहीं लेकिन शेखर ने बाद में कंगना पर कई आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood most controversial actors and their controversies
आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली
बीते जमाने के एक्टर रहे आदित्य पंचोली भी अक्सर विवादों में घिरे नजर आते हैं। साल 2015 में आदित्य पर नाइट क्लब के दौरान बाउंसर के साथ मारपीट का आरोप लगा था। बाद में ये मामला पुलिस में भी दर्ज हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ये मारपीट शराब के नशे में की थी। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपए देकर जमानत मिली थी। लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। कंगना को लेकर भी वो विवादों में रह चुके हैं। कंगना ने उन पर भी कई आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
bollywood most controversial actors and their controversies
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजपाल यादव
फिल्मों में शानदार कॉमेडी किरदार निभाने वाले राजपाल यादव एक जाना माना नाम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके ऊपर फ्रॉड के 7 केस हैं। उन्हें इनके चलते 1.60 करोड़ रुपए फाइन भी भरना पड़ा था। ये केस उनके खिलाफ एक कंपनी ने दायर किए थे। राजपाल पर आरोप था कि उन्होंने एक फिल्म को डायरेक्ट करने के नाम पर 5 करोड़ रुपए एक बिजनेस मैन से लिए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और राजपाल को नुकसान हुआ। इसके चलते वो ये रकम नहीं चुका पाए और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed