फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies Shooting: बॉलीवुड की पहली पसंद है राजस्थान का यह कस्बा, यहां का हर शख्स कर चुका एक्टिंग

Sat, 01 Oct 2022 12:19 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 01 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Most Movies Shooted in Rajasthan Mandawa from Bajrangi Bhaijaan Aae Dil Hai Mushkil Check The List
मंडावा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग देखने के लिए दर्शकों के दिलों में उत्साह हमेशा से देखा जाता है। फिल्मों के शूट होते सीक्वेंस और सेट पर अपने पसंदीदा सितारों से मिल पाने की खुशी हर किसी के चेहरे पर दिखती है। पर्दे पर फिल्मों में दिखाए जाने वाले भव्य दर्शयों को देश की अलग-अलग जगहों पर बनाया जाता है। जहां कुछ फिल्मों की लाइव लोकेशन्स पर शूटिंग की जाती है, वहीं कुछ की थिएटर्स में होती है। लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड निर्देशकों को शूटिंग करने के लिए एक जगह बहुत पसंद है, जहां शूट करने के लिए यह लोग अपना ताम-तमीरा लेकर अक्सर पहुंच जाया करते हैं। यह जगह राजस्थान में है और यहां बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों की शूटिंग की गई है। आज हमारी इस रिपोर्ट में हम आपको निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके राजस्थान के झुंझुनू जिले स्थित मंडावा कस्बे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bollywood Most Movies Shooted in Rajasthan Mandawa from Bajrangi Bhaijaan Aae Dil Hai Mushkil Check The List
मंडावा - फोटो : Social Media

मंडावा दुनियाभर में है मशहूर
राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंडावा नामक एक छोटा सा कस्बा है। यह जगह अपनी बहुत सी चीजों के बारे में जानी जाती है, मंडावा को दुनिया की सबसे बड़ी ‘ओपन आर्ट गैलरी’भी कहा जाता है। इस कस्बे में स्थित हवेलियों से लेकर छतरियां और दीवारों पर बनी पेंटिंग तक पूरी दुनिया में   पॉपुलर हैं। इतना तक कहा जाता है कि ‘मंडावा’ जैसी पेंटिंग दुनिया के किसी भी कोने में देखने को नहीं मिलेंगी। राजस्थान के इस छोटे से कस्बे की इसी खासियत को ध्यान में रखते हुए हमारी सिनेमा इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक बीते काफी समय से इसकी तरह आकर्षित होते आ रहे हैं। सुंदरता के साथ-साथ निर्माता-निर्देशकों को यहां शूटिंग करना सस्ता भी पड़ता है। इसलिए यह कई निर्माताओं की पहली पसंद बनकर उभरा है।
Richa-Ali Fazal Wedding: ऋचा और अली फजल के प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो आया सामने, हाथों में हाथ थामे दिखा कपल

Bollywood Most Movies Shooted in Rajasthan Mandawa from Bajrangi Bhaijaan Aae Dil Hai Mushkil Check The List
मंडावा में हुई थी मिमी की शूटिंग - फोटो : Social Media

मंडावा का हर निवासी है एक्टर
जहां पहले मंडावा में रहने वाले लोगों के लिए खेती-बाड़ी ही अपनी जीवन को चलाने का एक जरिए था, वहीं अब उनको एक्टिंग के रूप में अपना व्यापार मिल गया है। बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंगों से कमाए पैसों से ही यहां के लोगों का घर चलता है। इस गांव में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, जिसके कारण यहां के लोगों के लिए बहुत सी चीजें प्रचलित हैं। दरअसल, अनगिनत फिल्मों की शूटिंग होने के कारण कहा जाता है कि मंडावा का हर शख्स बड़े पर्दे में नजर आ चुका है। बड़ी भूमिकाओं में न सही लेकिन छोटे-मोटे रोल्स में या फिर फिल्मी भीड़ का हिस्सा होने में सभी ने कैमरे के सामने काम किया है। इस तरह से मंडावा में रहने वाला हर व्यक्ति एक ‘एक्टर’ है।
Criminal Justice Adhura Sach: क्रिमिनल जस्टिस में सस्पेंस हुआ खत्म, सामने आया किलर का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Most Movies Shooted in Rajasthan Mandawa from Bajrangi Bhaijaan Aae Dil Hai Mushkil Check The List
मंडावा में हुई थी जब वी मेट की शूटिंग - फोटो : Social Media

मंडावा में क्या-क्या खासियत है
मंडावा केवल बॉलीवुड की ही नहीं, बल्कि देश विदेश से हजारों पर्यटक की भी पहली पसंद है। यहां हर साल हजारों लोग घूमने-फिरने आते हैं। लोग मंडावा के साथ-साथ इसके आसपास स्थित इलाके चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़ व गंगानगर सहित अनेक जगह घूमते हैं। लेकिन लोगों को अक्सर ठहरना मंडावा में ही पसंद होता है। इस कस्बे की खासियत इसके  ‘हेरिटेज होटल’हैं, जो सदियों पुरानी हवेलियों में बने हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, कनाडा, स्वीडन, रूस, जर्मनी, जापान, इटली, स्पेन, डेनमार्क और इजराइल समेत कई अन्य देशों के लोगों को मंडावा में ठहरना बेहद पसंद है। बॉलीवुड के अलावा पर्यटन ही मंडावा के निवासियों का प्रमुख कारोबार है।
Vikram Vedha Box Office Collection Day 1: ऋतिक की फिल्म ने पहले दिन की औसत कमाई, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?

विज्ञापन
Bollywood Most Movies Shooted in Rajasthan Mandawa from Bajrangi Bhaijaan Aae Dil Hai Mushkil Check The List
मंडावा में हुई थी लव आज कल की शूटिंग - फोटो : Social Media

इन पॉपुलर फिल्मों की शूटिंग मंडावा में हुई
मंडावा में शूट की जाने वाली अनगिनत बॉलीवुड फिल्मों में बहुत सी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। इनमें साल 1999 में रिलीज हुई 'कच्चे धागे', शाहरुख खान की फिल्म 'पहेली', करीना-शाहिद की पॉपुलर फिल्म 'जब वी मेट', सैफ-दीपिका की 'लव आज कल', 'मिर्जिया', सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान', आमिर की 'पीके', 'ए दिल है मुश्किल', कृति सेनन की 'मिमी' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'बोले चूड़ियां' शामिल हैं। इनके अलावा भी कई फिल्में यहां शूट की गई हैं।  
PS1 Box Office Collection Day 1: 'पोन्नियिन सेल्वन' ने पहले ही दिन तोड़ा ‘विक्रम’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed