फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies Mistakes: बड़ी-बड़ी फिल्मों में हुईं ये छोटी गलतियां नहीं पकड़ पाए होंगे आप, लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान

Tue, 04 Oct 2022 11:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 04 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movie Mistakes From lagan to dum laga ke Haisha mistakes you did not noticed while watching film
इन बॉलीवुड फिल्मों में की गईं गलतियां - फोटो : social media

भारत से लेकर विदेशों तक सिनेमा देखने की दीवानगी लोगों के दिलों दिमाग पर हमेशा छाई रहती है। पिछले 100 वर्षों से हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही है और शुरुआत से ही हमारे सिनेमा जगत के जुड़े सितारों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों की स्टोरी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक सभी चीजें लोगों को दीवाना बनाती हैं। इनकी दीवानगी का आलम यह है कि फैंस अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखना कभी नहीं छोड़ते हैं और जो फिल्म ज्यादा पसंद आ जाए तो उसे ये लोग कई-कई बार देख लेते हैं। लेकिन कमाल की बात यह है कि इतनी बार फिल्म देखने के बाद भी फैंस को इन फिल्मों में की गई बड़ी-बड़ी गलतियां नहीं दिखा देती। जी हां, आप जैसे फिल्मों के शौकीन लोगों ने आज तक बड़ी-बड़ी फिल्मों हुई गलतियां नहीं पकड़ी होंगी, जो गलतियां आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

Bollywood Movie Mistakes From lagan to dum laga ke Haisha mistakes you did not noticed while watching film
लगान - फोटो : social media

लगान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी फिल्म 'लगान' आज भी याद की जाती है। 'लगान' अपने समय की बेहद ही सफल फिल्म थी। फिल्म 1892 की कहानी थी जिस समय भारत अंग्रेजों का गुलाम हुआ करता था। आपको याद होगा आमिर अपने गांव को अंग्रेजों के कर से मुक्त कराने ले लिए एक मैच खेलते हैं। उस मैच में एक ओवर 6 बॉल का रखा गया था। अब आप कहेंगे कि इसमें गलती क्या है, रुकिए जनाब बताते हैं गलती यह है कि उस समय ओवर मात्र 5 गेंदों का हुआ करता था।

Bollywood Movie Mistakes From lagan to dum laga ke Haisha mistakes you did not noticed while watching film
रा.वन फिल्म - फोटो : social media

रा.वन
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' एक ड्रीम फिल्म थी। ऐसी फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में उससे पहले कभी भी रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन किंग खान अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में इतना खो गए थे कि वह इसे फिल्माने में एक बहुत बड़ी गलती कर बैठे। फिल्म में जब शाहरुख खान की मौत होती है तब उनको क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया जाता है। लेकिन फिल्म के अगले ही सीन में दिखाया जाता हैं कि करीना उनकी अस्थियों को विसर्जित कर रही हैं। किसी दफनाए गए आदमी की अस्थियां कैसे विसर्जित की जा सकती हैं इसका खुलासा तो केवल शाहरुख खान ही कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movie Mistakes From lagan to dum laga ke Haisha mistakes you did not noticed while watching film
हे बेबी - फोटो : social media

हे बेबी
पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का दम दिखा रहे अक्षय कुमार कॉमेडी से लेकर एक्शन हर जॉनर की फिल्मों में अपना जौहर दिखा चुके हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है कॉमेडी फिल्म ' हे बेबी।' इस फिल्म में अक्षय से साथ रितेश देशमुख और फरदीन खान भी मुख्य भूमिका में थे। 'हे बेबी' का एक सीन आपको याद होगा कि जब अक्षय कुमार जब अपनी बच्ची के लिए खाना लेने मॉल जाते हैं। उस सीन में  उनके पीछे खड़ी औरत की बच्ची के कपड़े बार बार बदल रहे थे। फिल्म के निर्देशक साजिद को इन छोटी छोटी चीजों का तो ध्यान रखना चाहिए था।

विज्ञापन
Bollywood Movie Mistakes From lagan to dum laga ke Haisha mistakes you did not noticed while watching film
ऋतिक और प्रिटि जिंटा - फोटो : social media

कृष
कृष ऋतिक रोशन के करियर को दोबारा एक मुकाम तक पहुंचाने वाली फिल्मों में से मानी जाती है। यह वही फिल्म थी, जिससे ऋतिक ने बॉलीवुड में दोबारा सुपरस्टार का तमगा हासिल किया था। फिल्म कमाल की थी इस बात में कोई दोराय नहीं है, लेकिन फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने एक बहुत बड़ी गलती कर दी जिस पर आपने ध्यान भी नहीं दिया होगा। आपको याद होगा कि फिल्म में ऋतिक दो साल से सिंगापुर में थे, इसी दौरान उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हो जाती है और वह एक बच्चे को जन्म देती हैं। जब ऋतिक 2 साल के लिए सिंगापुर में थे तब बच्चा कैसे हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed