{"_id":"5f3983768ebc3e3cdc168096","slug":"bollywood-movies-releasing-in-2021-coolie-no-1-brahmastra-bellbottom-maidan-lal-singh-chaddha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2021 का ऐसा बन रहा फिल्मी कैलेंडर, इन फिल्मों ने अभी से बुक कर लिए राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साल 2021 का ऐसा बन रहा फिल्मी कैलेंडर, इन फिल्मों ने अभी से बुक कर लिए राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
मैदान, कूली नं. 1, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल का आठवां महीना भी आधा बीत चुका है, बाकी के बचे चार महीनों में भी सिनेमाघर कब खुलेंगे, किसी को कुछ नहीं पता। हां, फिल्म निर्माताओं को ये आस जरूर है कि शायद दशहरा तक सरकार सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दे। दर्शकों को वापस सिनेमाघरों तक लाने की तैयारियां अंदरखाने चल रही हैं। लेकिन, सच ये भी है इस उहापोह से बचने के लिए तमाम निर्माताओं ने अपनी फिल्में अगले साल के लिए खिसका दी हैं। आइए आपको बताते हैं कि नई हिंदी फिल्मों का फिल्मी कैलेंडर आने वाले दिनों में कैसा होने वाला है?
2 of 8
83 और सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले बात करते हैं इस साल रिलीज हो सकने वाली फिल्मों की। रिलायंस एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स की फिल्म 'सूर्यवंशी' से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होने के आसार बन जाएंगे। 'सूर्यवंशी' की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में माहौल बनाने की कोशिशें भी होंगी लेकिन, दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस लाना आसान नहीं होगा। 'सूर्यवंशी' के बाद जिस दूसरी फिल्म की रिलीज इसी साल हो सकने की उम्मीद अब भी बनी हुई है, वह है रणबीर कपूर और दीपिका की फिल्म '83'।
3 of 8
Coolie No 1
- फोटो : instagram
अब चलते हैं अगले साल की तरफ। तब तक शायद कोरोना से मुकाबले की वैक्सीन भी आ जाएगी और नहीं भी आई तो तब तक देश में ज्यादातर लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज बन चुकी होंगी। कोरोना पर नजर रखने वालों ने ये मानना शुरू कर दिया है कि देश में तमाम ऐसे लोग हैं जिनको कोरोना होकर ठीक हो चुका है और उन्हें पता भी नहीं चला। बिना लक्षणों वाले इन लोगों से ही कोरोनो को मात मिलने की उम्मीद है। और, इन नए हालात में जो रही पिक्चर 1 जनवरी 2021 को रिलीज होने की तैयारी में हैं, उसका नाम है कुली नंबर वन। निर्देशक डेविड धवन और लीड कलाकार वरुण धवन व सारा अली खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' को रिलीज करने के लिए अभी से 2 अप्रैल 2021 की तारीख बुक कर रखी है। वह इस फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां पर फिल्म शुरू से आखिर तक शूट होगी और सभी कलाकार और कर्मचारी फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म करके ही वापस लौटेंगे। यह फिल्म 80 के दशक की कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसमें अक्षय के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी दिखेंगी।
विज्ञापन
5 of 8
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
साल 2021 में ईद 12 या 13 मई को होने की उम्मीद है और इस तारीख के लिए अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को ला सकते हैं। इस फिल्म की मात्र 10 से 12 दिन की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम होना है। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।