फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने जोड़े हाथ, बोले- 'सच्चाई को जीतने दो'

Mon, 17 Aug 2020 12:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 17 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput friend Mahesh Shetty Breaks Silence To Pray and says Let Truth Win
महेश शेट्टी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अभिनेता महेश शेट्टी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के दिनों से ही सुशांत सिंह राजपूत के सबसे करीबी दोस्तों में से एक रहे थे। इस ही सीरियल के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। सुशांत की अचानक मौत की खबर से महेश शेट्टी को गहरा सदमा लगा था। वो लंबे वक्त तक इस मामले पर चुप रहे लेकिन हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा शुरू किए गए आंदोलन से महेश जुड़ गए और उन्होंने अपने दोस्त के लिए आवाज उठाई।

Sushant Singh Rajput friend Mahesh Shetty Breaks Silence To Pray and says Let Truth Win
महेश शेट्टी की पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश शेट्टी ने अपने जिगरी दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। महेश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की जिसमें वो हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में महेश ने लिखा- 'सच्चाई को जीतने दो। हम सब पॉजिटिव हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#globalprayers4ssr #bepositive #lettruthwin

A post shared by Mahesh Shetty (@memaheshshetty) on

Sushant Singh Rajput friend Mahesh Shetty Breaks Silence To Pray and says Let Truth Win
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

रिया पर लगाए थे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत केस में जब बिहार पुलिस, मुंबई जांच करने पहुंची थी तब उन्होंने महेश शेट्टी से भी पूछताछ की थी। इस दौरान महेश ने कहा था कि सुशांत के ज्यादातर कर्मचारियों को रिया चक्रवर्ती और उसकी मां ने बदल दिया था। उनका यह भी कहना था कि सुशांत अपने परिवार और दोस्तों से बात करने के बाद अपना मोबाइल फोन रीसेट करते थे क्योंकि रिया को सुशांत का परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा संपर्क में रहना पसंद नहीं था। लॉकडाउन से पहले सुशांत की ओर से बॉडीगार्ड को भी बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput friend Mahesh Shetty Breaks Silence To Pray and says Let Truth Win
सुशांत सिंह राजपूत, गणेश हीवरकर - फोटो : सोशल मीडिया

गणेश हीवरकर ने सुशांत की मौत पर उठाए सवाल
हाल ही में सुशांत के एक और दोस्त गणेश हीवरकर ने भी अभिनेता की मौत पर सवाल खड़े किए। गणेश के मुताबिक निर्देशक संदीप सिंह को सुशांत के हत्या की पूरी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि संदीप भले ही हर जगह यही बात कर रहा हो कि उसे सुशांत की मौत की खबर काफी देर बाद मिली, तो वह पूरी तरह से झूठ बोल रहा है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput friend Mahesh Shetty Breaks Silence To Pray and says Let Truth Win
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त गणेश ने कहा, 'निर्देशक संदीप सिंह की टीम में काम करने वाले मेरे सूत्रों ने मुझे बताया कि संदीप को सुशांत के हत्या की जानकारी पहले से थी। सुशांत बहुत जल्द दिशा सालियन की मौत को लेकर बड़ा खुलासा करने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत हत्या हुई है और मुंबई पुलिस की आत्यमहत्या वाली थ्योरी पूरी तरह से गलत है।' गणेश ने ये भी बताया कि वो जानते हैं कि 13 जून को हुई पार्टी में कौन- कौन शामिल हुआ था और सुशांत के कत्ल में किस- किस का हाथ है।

सारा अली खान ने किया 'अब्बा' को बर्थडे विश, सैफ के साथ साझा की बचपन की प्यारी तस्वीरें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed