फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान ने किया 'अब्बा' को बर्थडे विश, सैफ के साथ साझा की बचपन की प्यारी तस्वीरें

Sun, 16 Aug 2020 11:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 16 Aug 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Wishes Father Saif Ali Khan On His 50th Birthday
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने आज अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड की तरफ से और उनके फैंस की तरफ से बधाई दी गई। तो वहीं उनके बच्चे इसमें कैसे पीछे रहते। सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने भी अपने पिता को इस खास मौके पर शुभकामनाए दीं। सारा ने सैफ को बैहद प्यारी तस्वीरों के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Sara Ali Khan Wishes Father Saif Ali Khan On His 50th Birthday
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने अपने बचपन की कई सारी तस्वीरें साझा कीं। जिनके जरिए उन्होंने सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Sara Ali Khan Wishes Father Saif Ali Khan On His 50th Birthday
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा ने एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें अपने पिता सैफ अली खान के साथ साझा कीं। इन सभी तस्वीरों में सारा बेहद खूबसूरत और प्यारी नजर आ रही हैं। तस्वीरें साझा करते हुए सारा ने लिखा, 'मेरे अब्बा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy happy happy Birthday to my Abba ❤️🤗🧸🐯🐥🐣

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Wishes Father Saif Ali Khan On His 50th Birthday
सैफ के साथ इब्राहिम

सारा ही नहीं बल्कि उनके भाई और सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इब्राहिम ने भी अपने पिता के साथ एक बचपन की तस्वीर साझा की है। जिसमें इब्राहिम सैफ अली खान के कंधे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Birthday Dad 5️⃣0️⃣ ❤️

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on

विज्ञापन
Sara Ali Khan Wishes Father Saif Ali Khan On His 50th Birthday
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीती रात सैफ अली खान ने अपने घर पर परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर करीना ने अपने पति के लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया। जिसमें करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित अन्य लोग सैफ और करीना के घर पहुंचे थे। जिसके वीडियो भी करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं।

पढ़ें: तानाजी ने फिर दिखाया छोटे परदे पर जादू, जानिए किस फिल्म को अब तक टीवी पर मिले सबसे ज्यादा दर्शक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed