जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' लगातार विवादों में है। फिल्म पर आरोप लग रहे हैं कि इसमें वायुसेना की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसे लेकर वायुसेना सेंसर बोर्ड से इसकी शिकायत भी कर चुकी है। अब इंडियन एयर फोर्स में गुंजन सक्सेना के साथ सेवा देने वाली सेवानिवृत्त विंग कमांडर नमृता चंडी ने बताया कि फिल्म में दिखाई गई बहुत सी बातें झूठ हैं।
वायुसेना की छवि खराब दिखाने पर भड़कीं गुंजन सक्सेना की सहयोगी पायलट, जान्हवी से बोलीं- ऐसी फिल्म फिर न करना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमृता चंडी ने एक लेख के जरिए फिल्म पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है, 'मैंने खुद भी एक हेलिकॉप्टर पायलट के रूप में काम किया है और मैंने कभी भी इस तरह के दुर्व्यवहार का सामना नहीं किया है जैसा कि फिल्म में चित्रित किया गया है। वास्तव में, वर्दी में पुरुष सच्चे सज्जन और पेशेवर होते हैं।' वो लिखती हैं कि मैंने गुंजन सक्सेना के साथ प्रशिक्षण लिया है और एक दूसरे को सबसे खराब परिस्थितियों में देखा है।
नमृता चंडी ने करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन और इसको लेखकों को दोषी ठहराया है। वह इस बात से सहमत हैं कि शुरुआत में, 'कोई कमरा या महिला शौचालय नहीं होने की परेशानियां हुई थीं पर किसी भी समय पर उन्होंने असहज महसूस नहीं किया था। उनके कुछ अधिकारी भाई कपड़े बदलने के दौरान बाहर रहकर पहरा देते थे।'
नमृता ने फिल्म निर्माताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है, 'श्रीविद्या राजन पहली महिला पायलट थीं जिन्होंने कारगिल से उड़ान भरी थी, गुंजन से नहीं। हालांकि, मुझे पूरा विश्वास है कि श्रीविद्या को इस क्रेडिट के बारे में कोई शिकायत नहीं है।
नम्रता ने अपनी खुद की साख का हवाला देते हुए लिखा, 'मैं खुद पहली महिला अधिकारी हूं, जिसने 1996 में पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उड़ान भरी थी। मुझे हर उस अधिकारी का विश्वास था, जो क्रू रूम में मेरे साथ बैठा था। मैं लेह में तैनात होने वाली पहली महिला पायलट थी और सियाचिन ग्लेशियर में चीता हेलीकॉप्टर उड़ाती थी।' नम्रता ने जान्हवी कपूर को संदेश देते हुए लिखा है, 'फिर कभी इस तरह की फिल्म न करें यदि आप एक गर्वित भारतीय महिला हैं।'
तानाजी ने फिर दिखाया छोटे परदे पर जादू, जानिए किस फिल्म को अब तक टीवी पर मिले सबसे ज्यादा दर्शक