भारत और मालदीव के बीच पिछले कई दिनों से तनाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भारत के लोग लगातार मालदीव को छोड़कर लक्षदीप में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील कर रहे हैं। कई फिल्मी कलाकारों ने भी लक्षदीप की खूब तारीफ की है। साथ ही, यहां पर छुट्टी मनाने की भी बात कही है। पूरे विवाद के बीच आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शूटिंग मालदीव में हुई है।
Bollywood: मालदीव में हो चुकी है इन बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग, लिस्ट में सनी-सलमान की मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित सूरी के निर्दशन में बनी एक विलेन सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। फिल्म के सभी गाने चार्टबस्टर साबित हुए थे। उनमें से ही एक गाना 'गलियां' था, जिसकी शूटिंग मालदीप में की गई है। गाने में रात के अंधेर में समंदर के चमकदार पानी के बीच फिल्माया गया सीन यहां के वाधू आयलैंड का है।
दिग्गज डायरेक्टर राहुल रवैल की फिल्म समंदर की शूटिंग भी मालदीव में हो चुकी है। फिल्म में सनी देओल और पूनम ढिल्लों लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के दिखाए गए ज्यादातर सीन मालदीव के हैं। एस्कॉर्ट्स ड्राई डॉक और वहां के टापू को फिल्म में आसानी से देखा जा सकता है।
मल्टीस्टारर फिल्म फाइट क्लब साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन विक्रम चोपड़ा ने किया था। फाइट क्लब में सुनील शेट्टी, जायद खान, डिनो मोरिया, रितेश देशमुख, दीया मिर्जा और अमृता अरोड़ा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मालदीव में हुई थी।
इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया भी शामिल है। इसमें अभिनेता के साथ कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन भी नजर आई थीं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म का एक गाना 'ये लड़की लूट के मन मेरा ले गई' मालदीव में ही फिल्माया गया था।
'पैरासाइट' निर्देशक बोंग जून हो ने की ली सुन क्यून की मौत की जांच की अपील, कही यह बात