{"_id":"6788d5af9726a0d05c0732dc","slug":"bollywood-movies-show-courage-of-brave-soldiers-of-indian-air-force-veer-zara-fighter-tejas-gunjan-saxena-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sky Force: 'संगम' से लेकर 'फाइटर' तक, 'स्काई फोर्स' से पहले इन फिल्मों में दिखी वायु सेना की झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sky Force: 'संगम' से लेकर 'फाइटर' तक, 'स्काई फोर्स' से पहले इन फिल्मों में दिखी वायु सेना की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:18 AM IST
सार
Sky Force: फिल्मों में भारतीय वायु सेना की झलक हमें कई फिल्मों में देखने को मिली है, जिनमें संगम (1964) से लेकर फाइटर (2024) तक शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा ने हमेशा भारतीय वायु सेना के साहस, बलिदान और शौर्य को पर्दे पर जीवित किया है। ऐतिहासिक युद्धों को पर्दे पर दिखाने के अलावा वायु सेना के अधिकारियों की व्यक्तिगत यात्रा को फिल्मकारों ने कई फिल्मों के माध्यम से प्रदर्शित किया है। आगामी फिल्म स्काई फोर्स में भी वायु सेना की कहानी दिखने वाली है। आइए कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें वायु सेना की झलक देखने को मिली।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर' में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, और अक्षय ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक और दीपिका ने पहली बार साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग भारत के एयरबेस पर असली सुखोई और भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपने बजट के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।
3 of 8
फिल्म 'रंग दे बसंती'
- फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती
रंग दे बसंती में आमिर खान, सिद्धार्थ, आर माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, और एलिस पैटन मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। यह फिल्म पूरी तरह से वायु सेना पर आधारित नहीं है, लेकिन यह भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर अजय आहुजा को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मौसम
- फोटो : यूट्यूब
मौसम
पंकज कपूर के निर्देशन में बनी 'मौसम' भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की जिंदगी को बयां करती है। फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म में 1992 से 2002 तक के घटनाक्रम को दिखाती है।
विज्ञापन
5 of 8
गुंजन सक्सेना
- फोटो : यूट्यूब
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारतीय वायु सेना की एक महिला पायलट गुंजन सक्सेना की सच्ची और प्रेरणादायक कहानी है, जो कारगिल युद्ध के दौरान लड़ाई में भाग लेने वाली पहली महिला पायलटों में से एक थीं। फिल्म में जान्हवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है। वहीं, पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। कोविड-19 महामारी के कारण यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।