फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies Superhit Fashion: जीनत अमान के बेल बॉटम से दीपिका के निजामी लुक तक, सुपरहिट था इन फिल्मों का फैशन

Tue, 01 Nov 2022 11:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 01 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Superhit for Fashion with Story from Mohabbatein to Bajirao Mastani
बॉलीवुड फिल्मों का फैशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की ऐसी तमाम फिल्में हैं जिनकी कहानी काफी मशहूर रही है। इन फिल्मों के गाने भी खूब प्रचलित हुए हैं। सिर्फ कहानी और गाने ही नहीं इन फिल्मों का फैशन भी सुपहिट हुआ है। 90 के दशक में एक फिल्म आई थी 'हम आपके हैं कौन'। इस फिल्म में गाना था 'दीदी तेरा देवर दीवाना'। गाने में माधुरी दीक्षित ने जो नीले रंग की साड़ी पहनी थी वह बहुत प्रचलित हुई थी। उसके बाद बाजार में वैसी साड़ी की बहार आ गई थी। हालांकि ये तो महज एक उदाहरण है। तो चलिए आपको ऐसी और भी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनका फैशन खूब प्रचलित हुआ है।

Bollywood Movies Superhit for Fashion with Story from Mohabbatein to Bajirao Mastani
फिल्म श्री 420 का दृश्य - फोटो : Instagram

श्री 420
1955 में आई राज कपूर और नरगिस की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की कहानी और गाने के अलावा राज कपूर का फैशन खूब चर्चा में था। टखने तक की लंबाई वाला ट्राउजर, ओवरकोट और बॉलर हैट 50 के दौर में  बहुत बड़ा ट्रेंड बना था। आज की बात करें तो टखने तक की लंबाई वाले ट्राउजर का एक बार फिर चलन बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें- Bhediya: 'भेड़िया' की एक लाइन सुनते ही वरुण धवन ने फिल्म के लिए भर दी थी हामी, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा

Bollywood Movies Superhit for Fashion with Story from Mohabbatein to Bajirao Mastani
हरे रामा हरे कृष्णा - फोटो : file photo

हरे रामा हरे कृष्णा
जीनत अमान और देव आनंद स्टारर फिल्म हरे राम हरे कृष्णा ने भी उस दौर में फैशन के नए ट्रेंड सेट किए थे। बेल बॉटम पैन्ट्स, स्कार्व्स, हैट के पीछे लोग दीवाने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Superhit for Fashion with Story from Mohabbatein to Bajirao Mastani
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया

मोहब्बतें
इस फिल्म में शाहरुख खान का आइकोनिक स्वेटर लुक काफी कमाल था। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख के चश्मा पहनने का स्टाइल भी लोगों को बहुत पसंद आया था। जिसके बाद कुछ साल पहले लोग बिना पावर के चश्मे पहनना काफी पसंद करने लगे थे। 

विज्ञापन
Bollywood Movies Superhit for Fashion with Story from Mohabbatein to Bajirao Mastani
दिल धड़कने दो - फोटो : सोशल मीडिया

दिल धड़कने दो
इस फिल्म की कहानी अमीर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन जिस तरह से उन किरदारों को स्टाइल किया गया था वो फैंस को काफी पसंद आया था। पोलो टी-शर्ट्स, खाकी पैन्ट्स, ब्राइट रंग वाले शर्ट्स, ड्रेसेज, लोफर्स सब कुछ बहुत कैसुअल और सिंपल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed