फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: भ्रष्टाचार पर बात करती हैं ये फिल्में, एक ने तो रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रच दिया था इतिहास

Wed, 10 Apr 2024 11:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies talks about Corruption Gabbar is Back Nayak The Real Hero Rang De Basanti Jawan Satyagraha
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव का एलान कुछ समय पहले ही किया गया है। सात चरणों में होने जा रहे मतदान को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के उम्मीदवार जनता के बीच उनकी समस्याओं को दूर करने वादा कर रहे हैं। हर बार की तरह ही इस बार के चुनाव में भी  भ्रष्टाचार एक अहम मुद्दा है। राजनीतिक दलों के बीच इन दिनों चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानी भ्रष्टाचार के विषय के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

Bollywood Movies talks about Corruption Gabbar is Back Nayak The Real Hero Rang De Basanti Jawan Satyagraha
नायक - फोटो : यूट्यूब
नायक द रियल हीरो

अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'नायक: द रियल हीरो' को दर्शक आज भी छोटे पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। साउथ के निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पत्रकार के जीवन पर केंद्रित है, जिसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है और वह सिस्टम से भ्रष्टाचार को खत्म करने की पूरी कोशिश करता है। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर भी सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे।

Bollywood Movies talks about Corruption Gabbar is Back Nayak The Real Hero Rang De Basanti Jawan Satyagraha
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'रंग दे बसंती' कल्ट फिल्मों में शामिल की जाती है। इसे खासतौर पर देश के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया था। यह फिल्म नई पीढ़ी के लोगों को बेहतर भविष्य के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती दिखी थी। फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन मुख्य भूमिका में थे। इसकी मजबूत पटकथा और संवादों को लोगों की खूब सराहना मिली थी। साथ ही, इसके गाने भी खूब हिट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies talks about Corruption Gabbar is Back Nayak The Real Hero Rang De Basanti Jawan Satyagraha
सत्याग्रह - फोटो : सोशल मीडिया
सत्याग्रह

प्रकाश झा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए निर्देशकों में से एक हैं। उनकी कई फिल्में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। फिल्म 'सत्याग्रह' भी उनकी शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अमृता राव, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म अपने बेटे की मौत के बाद मुआवजा पाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लड़ने वाले एक पिता की कहानी को बयां करती है।

विज्ञापन
Bollywood Movies talks about Corruption Gabbar is Back Nayak The Real Hero Rang De Basanti Jawan Satyagraha
उंगली - फोटो : सोशल मीडिया
उंगली

'उंगली' साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया था। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में इमरान हाशमी, रणदीप हुडा, कंगना रणौत, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, नील भूपालम और संजय दत्त अहम किरदारों में दिखे थे। फिल्म की कहानी दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो  खुद को 'उंगली गैंग' कहते हैं, जिनका इरादा भ्रष्ट लोगों को अपने तरीके से सबक सिखाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed