बॉलीवुड अक्सर किसी ना किसी सामाजिक मुद्दे को उठाती हैं। कई फिल्में आम जिंदगी से जुड़ी हुई होती हैं। तो वहीं कई फिल्में ऐसी भी होती हैं जो समाज में दबाए जा रहे कुछ नाजुक मुद्दों को उठाती हैं। ऐसा ही समाज में फैला एक नाजुक मुद्दा है बाइसेक्शुअल रिलेशनशिप। बॉलीवुड ने कई फिल्मों के माध्यम से इसे बखूबी दिखाया है। फिल्मकारों और अभिनेताओं ने स्टीरियोटाइप को तोड़ते हुए एलजीबीटी समुदाय और किरदारों पर फिल्में बनाई हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं उन्हीं फिल्मों के बारे में जिन्होंने खुलकर बाइसेक्शुअल रिलेशन को बड़े पर्दे पर दिखाया है।
बॉलीवुड ने खुलकर अपनाए हैं बाइसेक्शुअल रिलेशनशिप, कभी फिल्मों ने खूब की कमाई तो कभी सेंसर बोर्ड को करनी पड़ी बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर
1996 में रिलीज हुई फिल्म 'फायर' में शबाना आजमी और नंदिता दास ने होमो-सेक्शुअल किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया था। नंदिता और शबाना ने जिस जमाने में उस समय में इस तरह का किरदार निभाया था जिस समय एलजीबीटी समुदाय के बारे में बात करने पर भी पाबंदी थी। फिल्म में दोनों ही महिलाएं अपने पतियों से परेशान रहती हैं और एक दूसरे से प्यार करने लगती हैं। कई संगठनों से इस फिल्म का विरोध किया था, जिसके चलते इस पर बैन लगा दिया गया।
मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ
'मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ' इस फिल्म में कल्की केकलां ने टीनेजर लैला का किरदार निभाया है। जिसे ब्लाइंड गर्ल खानुम से प्यार हो जाता है। ये फिल्म दर्शखों को इम्प्रैस करने में तो सफल रही लेकिन कल्कि के काम की खूब सराहना हुई थी।
अनफ्रीडम
फिल्म 'अनफ्रीडम' (Unfreedom) भी इस लिस्ट में शुमार होती है। इस फिल्म का निर्माण साल 2014 में किया था। इसे इसलिए बैन कर दिया गया क्योंकि यह समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। फिल्म में ज्यादा अश्लीलता होने के वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज करने की मंजूरी नहीं दी थी।
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' इसी मुद्दे पर आधारित थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में दोनों अभिनेताओं को एक दूसरे से प्यार हो जाता है लेकिन उनका परिवार इस रिश्ते को नहीं मानता। इन दोनों के रिश्ते को सोसाइटी में कैसे देखा जाता है और इस बीच दोनों की शादी कैसे होती है फिल्म की कहानी इस पर आधारित है।