सब्सक्राइब करें

इन फिल्मों में था एक्टर्स का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, इमरान हाशमी की रह गई थी कहानी अधूरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 18 Dec 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Which Shows Extra Marital Affairs Silsila Kabhi Alvida Naa Kehna Biwi No 1 Rockstar Hamari Adhuri Kahani
एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित फिल्में - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड फिल्में कई मुद्दों के लेकर बनाई जाती हैं जिनमें निजी मुद्दे भी शामिल होते हैं। कई मुद्दे इनमें ऐसे होते हैं जो समाज में ठीक ढंग से नहीं देखे जाते। ऐसे मुद्दों पर भी बॉलीवुड ने अपना पक्ष रखा है। ऐसा ही एक मुद्दा है 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' या विवाहेत्तर संबंध। बॉलीवुड ने इस मुद्दे पर भी कई फिल्में बनाई हैं। जिन्हें लेकर लोगों में आक्रोश तो देखा गया लेकिन कहीं ना कहीं इनमें सच्चाई भी है। इस पैकेज में आज आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें विवाहेत्तर संबंध दिखाए गए हैं...

Trending Videos
Bollywood Movies Which Shows Extra Marital Affairs Silsila Kabhi Alvida Naa Kehna Biwi No 1 Rockstar Hamari Adhuri Kahani
सिलसिला - फोटो : सोशल मीडिया

सिलसिला
पैकेज में सबसे पहले जिस फिल्म के बारे में बताएंगे वो फिल्म अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में होते हैं। फिल्म में रेखा और अमिताभ एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इन दोनों की शादी किसी और यानी अमिताभ की जया से और रेखा की संजीव कुमार से हो जाती है। शादी के बाद रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच अफेयर को दिखाया गया है। ये फिल्म साल 1981 में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Which Shows Extra Marital Affairs Silsila Kabhi Alvida Naa Kehna Biwi No 1 Rockstar Hamari Adhuri Kahani
Biwi No. 1 - फोटो : instagram

बीवी नंबर वन
ये फिल्म साल 1999 में आई थी। इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर और सुष्मिता सेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में सलमान खान और सुष्मिता सेन की बीच अफेयर को दिखाया गया है। जबकि करिश्मा फिल्म में सलमान खान की पत्नी के किरदार में होती हैं।

Bollywood Movies Which Shows Extra Marital Affairs Silsila Kabhi Alvida Naa Kehna Biwi No 1 Rockstar Hamari Adhuri Kahani
कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा न कहना
फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन से और शाहरुख खान, प्रीति जिंटा से शादी कर चुके होते हैं लेकिन वे सब आपस में खुश नहीं रहते। जब रानी और शाहरुख की मुलाकात होती है तो दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और उनका अफेयर शुरू हो जाता है। करण जौहर की इस फिल्म का काफी विरोध भी किया गया था।

विज्ञापन
Bollywood Movies Which Shows Extra Marital Affairs Silsila Kabhi Alvida Naa Kehna Biwi No 1 Rockstar Hamari Adhuri Kahani
Rockstar - फोटो : Social Media

रॉकस्टार
रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'रॉकस्टार' बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी शादी से पहले से ही एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन फिल्म में नरगिस की शादी किसी और से हो जाती है। फिर शादी के बाद रणबीर कपूर और नरगिस के बीच अफेयर शरू हो जाता है। ये फिल्म साल 2011 में आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed