फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर के शो पर वरुण धवन का सनसनीखेज खुलासा, इसलिए नहीं रह रहे गर्लफ्रेंड नताशा के साथ

Fri, 18 Dec 2020 01:15 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 18 Dec 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor show varun dhawan reveals relationship with Natasha dalal
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : वीरल भयानी

करीना कपूर खान के चैट शो में इस बार बम फोड़ने की बारी रही फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में कहीं से भी कुली नहीं लग रहे अभिनेता वरुण धवन की। वरुण इन दिनों अपनी इस आने वाली फिल्म के प्रचार के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। और, सुर्खियां बनाने के लिए इस बार उन्होंने अपनी मंगेतर नताशा दलाल का नाम भी करीना कपूर के शो में घसीट लिया। वरुण ने खुलासा किया कि वह नताशा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं।

kareena kapoor show varun dhawan reveals relationship with Natasha dalal
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

लिव इन रिलेशनशिप अब बहुत चौंकाने वाली बात वैसे तो नहीं रही लेकिन वरुण धवन को लगता है कि उनके पारंपरिक स्वभाव के घरवाले इसे लेकर सहज नहीं होंगे। चैट शो में करीना कपूर के साथ बातचीत में वरुण ने कहा कि उन्होंने और उनकी मंगेतर नताशा ने ये फैसला ले भी लिया था। दोनों की मंशा था कि वे कुछ महीने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहेंगे लेकिन वरुण के माता पिता इसके लिए राजी नहीं हुए।

kareena kapoor show varun dhawan reveals relationship with Natasha dalal
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण ने कहा, 'नताशा के माता पिता इन सब मामलों में काफी खुले हुए हैं और बड़ी सोच रखते हैं। मुझे लगता है कि एक समय ऐसा आता है जब हमें अपने साथी के साथ रहने और समय बिताने का फैसला करना पड़ता है।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor show varun dhawan reveals relationship with Natasha dalal
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला

वरुण आगे कहते हैं कि ‘मैं और नताशा तो चाहते थे कि हम कुछ समय के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहें लेकिन मेरे माता पिता को ऐसा नहीं लगता। जबकि, मेरे पास रहने के लिए अपनी खुद की जगह है।'

विज्ञापन
kareena kapoor show varun dhawan reveals relationship with Natasha dalal
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

नताशा और वरुण के रिश्ते की शुरुआत बचपन से ही गई थी। दोनों साथ पढ़े और फिर प्रेम भी हो गया। वैसे तो इस साल की शुरुआत की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी खबर यही थी कि वरुण और नताशा शादी कर रहे हैं। दोनों के परिजनों ने शादी की पूरी तैयारियां भी कर ली हैं और शादी समारोह सम्पन्न होना था थाइलैंड में। हालांकि, मार्च के महीने में ही कोरोना वायरस ने आकर सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया और शादी भी टल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed