{"_id":"5fdc524f8ebc3e3f871b70d1","slug":"sana-khan-on-marrying-maulana-anas-sayied-and-leaving-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस्लाम के लिए इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान बोलीं, मेरी शादी से किसी को क्या परेशानी है, ऐसे पति के लिए मैंने खुदा से...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस्लाम के लिए इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान बोलीं, मेरी शादी से किसी को क्या परेशानी है, ऐसे पति के लिए मैंने खुदा से...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सना खान, अनस सैयद
- फोटो : Instagram: @sanakhan21
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस्लाम के लिए मनोरंजन जगत की दुनिया को अचानक अलविदा कह देने वालीं सना खान इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्टिंग से किनारा करने के तुरंत बाद ही सना ने गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी और उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अब हाल ही में सना ने मुफ्ती से शादी के बाद अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 7
सना खान
- फोटो : Instagram: @sanakhan21
सना खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पति अनस सैयद फैमिली प्लानिंग के लिए समय चाहते हैं, लेकिन वो जल्द ही मां बनने की इच्छा रखती हैं। बता दें कि सना और अनस की शादी के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। इस पर सना खान ने कहा कि, 'मुझे लोगों ने ट्रोल किया और मेरे इंस्टाग्राम पर खराब कमेंट किए थे। ये गलत बात थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था और जिंदगी में अपने रास्ते पर जाना तय किया। आखिरी मेरी शादी से किसी को परेशानी क्यों हैं?
3 of 7
सना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सना के पति अनस को उनके लुक्स की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि सना और अनस की जोड़ी अच्छी नहीं लगती। इस पर सना ने कहा कि, 'मैंने इन टिप्पणियों के लिए शादी नहीं की है। मेरे पति एक अच्छे आदमी है। मैं उन्हें गुड लुकिंग मानती हूं। शायद आप ना मानते हों, लेकिन मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सना खान
- फोटो : Instagram: @sanakhan21
दूसरी तरफ सना के पति अनस सैयद ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'लोग ये सोचने के लिए आजाद हैं कि हमारी जोड़ी सही नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हम साथ में कितना सहज महसूस करते हैं। मैंने खुदा से सना खान से शादी के लिए प्रार्थना की थी और उन्होंने मेरी फरियाद सुन ली।' आगे उन्होंने कहा कि, 'मैं सोचता हूं कि अगर मैं किसी और से शादी करता तो शायद इतना खुश नहीं रहता। सना का दिल साफ है और वो किसी को भी माफ कर देती है। मैं हमेशा से एक ऐसी ही लड़की से शादी करना चाहता था।'
विज्ञापन
5 of 7
सना खान
- फोटो : Instagram- @sanakhaan21
गौरतलब है कि सना खान ने शादी से कुछ दिन पहले ही मनोरंजन जगत से दूरी बनाने की घोषणा की थी। ऐसे में अनस पर ये सवाल भी उठता है कि क्या उन्होंने इसके लिए सना को मजबूर किया था? इस बात पर सैयद ने कहा कि, 'मैंने कभी भी उन पर इसके लिए दबाव नहीं डाला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 6 महीने पहले ही इस बात का एलान किया था कि वो हिजाब पहनने वाली हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।