सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दर्शकों के लिए नहीं रखे गए इंटरवल, लिस्ट में राजेश खन्ना की मूवी भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies with No Interval Time Delhi Belly Dhobi Ghat Trapped Ittefaq
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में फिल्मों को देखना का क्रेज लोगों में लंबे समय से देखने को मिलता है। दर्शक अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से वक्त निकालकर बाहरी दुनिया की टेंशन मिटाने के लिए अक्सर थिएटर का रुख करते हैं। फिल्मों का आनंद लेने के दौरान बीच में एक छोटा सा ब्रेक भी रखा जाता है, जिससे वे लगातार फिल्म देखकर असहज न महसूस करें। हालांकि, बहुत सी ऐसी फिल्में भी भारत में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें इंटरवल नहीं रखे गए थे। आइए जानते हैं इनके बारे में...


Animal: अगर फिल्म तेलुगु में बनाई जाती तो रणबीर की जगह कौन बनता 'एनिमल'? संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

Trending Videos
Bollywood Movies with No Interval Time Delhi Belly Dhobi Ghat Trapped Ittefaq
इत्तेफाक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इत्तेफाक

राजेश खन्ना और नंदा अभिनीत यह फिल्म रिलीज के बाद खूब पसंद की गई थी। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म थी, जिसने लोगों को सीट पकड़कर बैठने के लिए मजबूर कर दिया था। साल 1969 में आई इस फिल्म में एक भी इंटरवल नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies with No Interval Time Delhi Belly Dhobi Ghat Trapped Ittefaq
देल्ही बेली - फोटो : सोशल मीडिया
देल्ही बेली

देल्ही बेली इमरान खान के करियर की हिट फिल्मों में से एक है। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अभिनव देव ने किया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंंद किया था। इस फिल्म में भी दर्शकों के लिए एक भी इंटरवल नहीं रखा गया था।

Bollywood Movies with No Interval Time Delhi Belly Dhobi Ghat Trapped Ittefaq
धोबी घाट - फोटो : सोशल मीडिया
धोबी घाट

फिल्म धोबी घाट का निर्देशन किरण राव ने किया था। फिल्म में आमिर खान कैमियो में दिखे थे। इस ड्रामा फिल्म में प्रतीक बब्बर, मोनिका डोगरा जैसे कलाकार नजर आए थे। 100 मिनट लंबी इस फिल्म में इंटरमिशन नहीं रखा गया था।

विज्ञापन
Bollywood Movies with No Interval Time Delhi Belly Dhobi Ghat Trapped Ittefaq
ट्रैप्ड के एक सीन में राजकुमार राव - फोटो : राजकुमार राव इंस्टाग्राम
ट्रैप्ड

राजकुमार राव हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आती है। साल 2016 में आई फिल्म ट्रैप्ड में उन्होंने अपने अभिनेय से लोगों को हैरान कर दिया था। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। इस फिल्म के बीच  में भी कोई अंतराल नहीं रखा गया था।
Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो वायरल होने पर कैसा था रश्मिका मंदाना का रिएक्शन? अभिनेत्री ने खुलकर की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed