सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13 पर हिमांश कोहली के खुलासे से हील्स पहनकर आयुष्मान के डांस तक, पढ़ें 5 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 06 Sep 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood News Capsule Himansh Kohli Bigg boss 13 Akshay kumar Hina khan Dabangg 3 salman Ayushmann
himansh kohli - फोटो : amar ujala mumbai

हिमांश कोहली ने खारिज की अफवाह


एक बार फिर शुरू होने के पहले से ही बिग बॉस सुर्खियों में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 सितंबर से बिग बॉस 13 शुरू हो रहा है। ऐसे में कई सेलेब्स के नाम सामने आने लगे हैं। इस बीच नेहा कक्कड़ के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि हिमांश ने खुद इसको अफवाह बताया है। हिमांश ने कहा- ''मुझे बिग बॉस पसंद है। ये एक अच्छा कॉन्सेप्ट है। मुझे काफी पसंद आता है जिस तरह से भाई शो को लीड करते हैं और हर किसी को एंटरटेन करते हैं। फिलहाल मैं शो का हिस्सा नहीं हूं। अगले साल मैं कुछ मजेदार करने वाला हूं।'

Trending Videos
Bollywood News Capsule Himansh Kohli Bigg boss 13 Akshay kumar Hina khan Dabangg 3 salman Ayushmann
2.0 - फोटो : twitter

चीन में रिलीज हुई 2.0
'रोबॉट' की सीक्वल फिल्म '2.0' आज चीन में रिलीज हो गई है। अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म भारत के सबसे महंगे बजट में तैयार फिल्मों में से एक है। भारत में ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हुई थी और चीन में इस साल जुलाई में रिलीज होनी थी लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी और फिल्म की रिलीजिंग टल गई है। बता दें कि फिल्म '2.0' करीब 48000 चीनी सिनेमाहॉल में प्रदर्शित की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत की ये पहली फिल्म है जो इतनी बड़े स्केल पर रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि फिल्म '2.0' साइंस फिक्सन फिल्म है, जिसका निर्देशन एस. शंकर ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News Capsule Himansh Kohli Bigg boss 13 Akshay kumar Hina khan Dabangg 3 salman Ayushmann
hina khan - फोटो : instagram

ब्वॉयफ्रेंड के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। ऐसे में हिना के कुछ नए फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां हिना गणेश चतुर्थी फेस्टिवल के दौरान "लालबागचा राजा" के दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी नजर आ रहे हैं। फोटोज में दोनों ही ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ganpatibappamorya🙏 #lalbaghcharajadarshan 🙏 @realhinakhan #hiro💏 @rockyj1 #hinakhan #rockyjaiswal #hinafamily #hinaholics #sherkhan #hiro💏 #proudfan #girlpower💪 #hinawonhearts #instastory

A post shared by biggest fan @realhinakhan ❤ (@forever_akshra) on

Bollywood News Capsule Himansh Kohli Bigg boss 13 Akshay kumar Hina khan Dabangg 3 salman Ayushmann
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा) - फोटो : सोशल मीडिया

टली दबंग 3 की रिलीज डेट
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दबंग 3 पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है। कभी फिल्म के सेट से फोटोज वीडियोज लीक हो जाते हैं तो कभी सलमान खान के सख्त निर्देश सामने आते हैं। ऐसे में एक बार फिर दबंग 3 सुर्खियों में हैं और वजह है फिल्म की रिलीज डेट। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार फिल्म की रिलीज अगले साल ईद तक जा सकती है। खबर के मुताबिक सलमान खान 'दबंग 3' को 20 दिसंबर के बजाय 2020 के ईद तक स्थगित देने का विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood News Capsule Himansh Kohli Bigg boss 13 Akshay kumar Hina khan Dabangg 3 salman Ayushmann
dream girl trailer launch event - फोटो : instagram

हील्स पहनकर नाचे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल है। ऐसे में आयुष्मान और नुसरत फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान दोनों स्टार्स पहुंचे डांस रियलिटी शो नच बलिए के सेट पर। इस दौरान शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आयुष्मान फनी डांस स्टेप करते दिख रहे हैं। वहीं वीडियो में आयुष्मान के साथ शो के जज अहमद खान भी हील्स पहने डांस करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: सलमान के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार खुलकर बोलीं कटरीना, जिंदगी भर निभाएंगी ये रिश्ता
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ayushmann and Judge Ahmed give a heel-arious performance you just can’t miss! 😜 #NachBaliye9, This Sat-Sun at 8pm on StarPlus and Hotstar :-http://bit.ly/NachBaliye9 @ayushmannk @khan_ahmedasas @officialraveenatandon @nushratbharucha @shantanu.maheshwari @princenarula @manieshpaul

A post shared by StarPlus (@starplus) on



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed