बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
कार्तिक ने उतारा भूमि- अनन्या का विग, मलाइका अरोड़ा ने किया जोरदार डांस, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के नौ मिलियन फॉलोअर्स
बॉलीवुड में अपने दमदार डांस से हर किसी को दीवाना करने वालीं नोरा फतेही के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। फैंस को शुक्रिया कहते हुए नोरा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में नोरा डांस करती नजर आ रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।
View this post on Instagram
9 MILLION followers got me like 🤡🤣🤩🤠🤡💃🏾💥🔥🔥☄️💫🌙☃️☃️❤️❤️❤️🥳🥳🥳🥳🥰🥰🥰😇😇
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on
ये हैं सलमान खान के फेवरिट साउथ इंडियन अभिनेता
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। फिल्म बॉक्सऑफिस पर ठीक ठाक कमाई भी कर रही है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में सलमान खान चेन्नई पहुंचे, इस दौरान सलमान खान ने अपने पसंदीदा साउथ के अभिनेता का खुलासा किया। एक चैट शो में उनसे पूछा गया कि उनका फेवरेट तमिल एक्टर कौन हैं। सलमान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उनके फेवरेट एक्टर थाला अजीत हैं और उनकी फेवरेट तमिल फिल्म 'वाली' है। बता दें कि वाली में अजीत ने डबल रोल प्ले किया था।
कार्तिक ने उतारी भूमि- अनन्या की विग
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ऐसे में अब कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो भूमि और अनन्या के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच गाने का एक सीन के दौरान वो अनन्या और भूमि के एक्सटेंडिड हेयर (विग) उतार देते हैं। कार्तिक ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'तेरे लंबे लंबे काले काले, नागिन से बाल रे।'
View this post on Instagram
Tere Lambe Lambe Kaale Kaale Naagin Se Baal Re !! 🔥 #AnkhiyonSeGoliMare 😍 #PatiPatniAurWoh
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। मलाइका के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में मलाइका का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हाउसपार्टी में डांस करते नजर आ रही हैं। दरअसल मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों अमृता अरोड़ा और सीमा खान के साथ हाउसपार्टी में मस्ती में झूमते और डांस करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Malaika Lover (@malla_nehalover) on