सोशल मीडिया पर बोटल कैप चैलेंज के बाद अब 'बुढापा' आया है। दरअसल सेलेब्स के ऐसे फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें वो 60-80 साल की उम्र में कैसे दिखेंगे ये दिख रहा है। इन फोटोज को खुद सेलेब्स भी शेयर कर रहे हैं। रणवीर- दीपिका से अर्जुन कपूर तक बूढ़े होने वाले सेलेब्स की इस लिस्ट में शामिल हैं।
रणवीर-दीपिका से अर्जुन कपूर तक, बुजुर्ग होकर कुछ ऐसे दिखेंगे ये 6 सेलेब्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले वरुण धवन बुढ़ापे में भी हीरो लगेंगे। बता दें कि वरुण धवन ने खुद दो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें सफेद दाढ़ी और सिक्स पैक एब्स नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में वरुण अनिल कपूर जैसे नजर आ रहे हैं।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर अक्सर फैंस के लिए फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अर्जुन ने भी अपने बुढ़ापे की फोटो शेयर की है। अर्जुन के फोटो शेयर करने के साथ ही वायरल हो गई है। इसके साथ ही फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम का चार्म भी बुढ़ापे के साथ बढ़ेगा। इस फोटो में जॉन दाढ़ी के साथ और झुर्रियों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं गॉगल के साथ उनका स्वैग दिख रहा है। बता दें कि इस फोटो में जॉन, कई हद तक अर्जुन कपूर की तरह नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर का फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फोटो में सोनम भी बूढ़ी नजर आ रही हैं। लेकिन बावजूद इसके उनको फैंस पंसद कर रहे हैं और क्यूट बता रहे हैं।