सब्सक्राइब करें

Bollywood: पठान से पहले देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर की कमाई, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Patriotic Movies Has Highest Box Office Collection Before Pathaan From Ek Tha Tiger To War
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग के साथ उनका एक्शन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमाई के मामले में पठान आने वाले समय में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। हालांकि, पठान से पहले भी देशभक्ति पर आधारित कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुकी हैं। आइए इस लिस्ट के जरिए जानते हैं...


Pathaan: 'पठान' की दीवानगी ने पार की हद, आधी रात के बाद भी चलेंगे फिल्म के शोज, फैंस की मांग पर YRF का एलान

Trending Videos
Bollywood Patriotic Movies Has Highest Box Office Collection Before Pathaan From Ek Tha Tiger To War
'एक था टाइगर' - फोटो : सोशल मीडिया
एक था टाइगर

फिल्म एक था टाइगर में सलमान देश के लिए दुश्मनों से लड़ते नजर आए थे। इस फिल्म में उनके रॉ एजेंट के किरदार को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर भी बंपर कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 198.78 करोड़ का बिजनेस किया था।
Filmy Wrap: पठान के लिए बदले KRK के सुर और सलमान-आमिर की कोल्ड वॉर हुई खत्म! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Patriotic Movies Has Highest Box Office Collection Before Pathaan From Ek Tha Tiger To War
टाइगर जिंदा है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर जिंदा है

एक था टाइगर है की तरह सलमान खान की यह फिल्म भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म में सलमान का एक्शन देख लोग हैरान रह गए थे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 339.16 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Pathaan Movie Live Updates: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल

Bollywood Patriotic Movies Has Highest Box Office Collection Before Pathaan From Ek Tha Tiger To War
हॉलीडे - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीडे

फिल्म हॉलीडे को अक्षय कुमार के करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक कहा जा सकता है। इस फिल्म में अक्षय ने एक फौजी का किरदार निभाया था। लोगों को इस फिल्म में अक्षय का किरदार काफी पसंद आया था। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112.53 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Pathaan Box Office Collection: पठान ने पहले ही दिन बाहुबली को पछाड़ा, शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

विज्ञापन
Bollywood Patriotic Movies Has Highest Box Office Collection Before Pathaan From Ek Tha Tiger To War
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर

ऋतिक रोशन की वॉर ने भी कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 53.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशक पठान को बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी, जिसकी वजह से वॉर ने टिकट खिड़की पर 317.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Exclusive: कल शादी के बंधन में बंधेंगे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी संग लेंगे सात फेरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed