सब्सक्राइब करें

Star Kids: इन स्टार किड्स पर कभी नहीं लगा 'नेपोटिज्म' का ठप्पा, वजह जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 26 Jan 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
These star kids never got the stamp of nepotism Ajay Devgn Kajol Raveena Tandon Salman Khan
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में आए दिन नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ती ही रहती है। नेपोटिज्म को इंडस्ट्री में भड़ावा देने के किंग माने जाने वाले करण जौहर तो आए दिन इसके कारण ट्रोल होते ही रहते हैं। जब भी शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक कोई भी स्टार अपने बच्चों को लॉन्च करने की बात करता है, तभी यह बातें शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं ये स्टार किड्स भी किसी न किसी कारण से ट्रोल होते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं 90 के दशक जिन स्टार्स पर आप बेशुमार प्यार बरसाते हैं वे सभी भी स्टार किड्स ही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं, कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में जो नेपो-किड्स भले हों, लेकिन इन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम बनाया है...

Trending Videos
These star kids never got the stamp of nepotism Ajay Devgn Kajol Raveena Tandon Salman Khan
काजोल - फोटो : insta

काजोल
अपनी चुलबुली छवि के लिए पूरी इंडस्ट्री में मशहूर काजोल देश की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक हैं। बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से की थी। काजोल ने एक से बढ़कर एक फिल्में की, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। काजोल की इन फिल्मों ने लोगों के दिलों दिमाग पर ऐसा जादू चलाया कि वह जल्द ही सबकी पसंद बन गईं। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि काजोल एक स्टार किड हैं। अभिनेत्री दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी की बेटी हैं, जिन्होंने अपने जमाने में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।  फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली काजोल को फिल्मी दुनिया में कदम रखते समय किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा था, बल्कि उन्हें तो सिने प्रेमियों का भरपूर प्यार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These star kids never got the stamp of nepotism Ajay Devgn Kajol Raveena Tandon Salman Khan
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन 
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन भी अपनी पत्नी काजोल की तरह ही स्टार किड हैं। लेकिन अजय को भी इंडस्ट्री को चका चौंध भरी दुनिया में किसी तरह की ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा था। बल्कि अजय देवगन को उनके इस फिल्मी कनेक्शन का खून फायदा मिला था। अपनी धमाकेदार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अजय, वीरू देवगन के बेटे हैं। वीरू देवगन बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध एक्शन निर्देशक थे।
Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, एमएम कीरावनी को किया जाएगा पद्मश्री से सम्मानित

These star kids never got the stamp of nepotism Ajay Devgn Kajol Raveena Tandon Salman Khan
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन
90 के दशक की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक रवीना टंडन की खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड में हैं। इस खूबसूरत अभिनेत्री का जुड़ाव भी फिल्मों से रहा है। कैसे ...तो चलिए बताते हैं, दरअसल रवीना टंडन के पिता रवि टंडन प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक थे। इसी कारण से रवीना भी उन बॉलीवुड स्टार किड्स में शुमार हैं, जिन्हें नेपो किड्स होने के बाद भी खूब प्यार मिला है।
Padma Shree Awards 2023: रवीना टंडन पद्मश्री से होंगी सम्मानित, यहां जानें अदाकारा के जीवन के अनसुने किस्से

विज्ञापन
These star kids never got the stamp of nepotism Ajay Devgn Kajol Raveena Tandon Salman Khan
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी ख्याति देश और विदेश दोनों में फैली है, जिसका नतीजा है कि सलमान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। सलमान खान की ही तरह उनके पिता को भी दुनिया जानती है। वह प्रसिद्ध लेखक और निर्माता सलीम खान के बेटे हैं, लेकिन इसके बावजूद सलमान खान को कभी भी ट्रोलिंग या लोगों के गुस्से का सामना नहीं करना पड़ा है। सलमान को अपने पिता की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में काफी मदद मिली थी। 
Padma Vibhushan 2023: उस्ताद जाकिर हुसैन पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, जानें तबला वादक के बारे में सबकुछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed