{"_id":"63d13e9e2a9dd70f8c69b072","slug":"pathaan-hrithik-roshan-aka-agent-kabir-reaches-to-cheer-for-shahrukh-khan-and-tiger-in-yrf-spy-universe-2023-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pathaan: 'पठान' और 'टाइगर' का हौसला बढ़ाने पहुंचे एजेंट कबीर, ऋतिक रोशन ने बेटे के साथ लिया फिल्म का मजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan: 'पठान' और 'टाइगर' का हौसला बढ़ाने पहुंचे एजेंट कबीर, ऋतिक रोशन ने बेटे के साथ लिया फिल्म का मजा
आज आखिरकार दुनियाभर में फैले किंग खान के फैंस का चार साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की यशराज फिल्म्स की फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर जहां एक तरफ देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या में सिनेमा प्रेमी शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' को देखने पहुंच रहे हैं। इन सिनेप्रेमियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हैं, लेकिन 'पठान' को बड़े पर्दे पर देखने एक ऐसा सितारा भी पहुंचा जिसका कनेक्शन यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स से भी है। हम बात कर रहे हैं एजेंट कबीर यानी ऋतिक रोशन की। अभिनेता 'पठान' और 'टाइगर' दोनों को सपोर्ट करने सिनेमाघर पहुंचे थे।
2 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : social media
'पठान' के फर्स्ट डे शो देखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। सबसे बड़ी बात यह है कि देखने वालों की इस भीड़ में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हैं। इन्हीं सेलेब्स में एक नाम ऋतिक रोशन का भी है। ऋतिक रोशन आज अपने बेटे के साथ जुहू स्थित पीवीआर में 'पठान' देखने पहुंचे। खास बात यह है कि 'पठान' यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और ऐसे में रिलीज से पहले से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कहानी आगे जाकर 'वॉर' और 'टाइगर' के साथ जोड़ी जाएगी। इस सबके के बीच ऋतिक रोशन का स्क्रीन पर 'पठान' और 'टाइगर' को देखने जाना बहुत ही दिलचस्प बात है।
3 of 4
शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन
- फोटो : social media
'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर' के आगे चलकर जुड़ने के दर्शकों द्वारा लगाए जा रहे सभी कयास आज रिलीज हुई फिल्म में दिखे कुछ फैक्ट्स से सच होते दिख रहे हैं। 'पठान' में आशुतोष राणा का लुक और किरदार बिल्कुल 'वॉर' में निभाए गए उनके रोल से मिलता है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ये कयास भी हैं कि ऋतिक रोशन ने जो दोस्त खोया था, जिसका जिक्र 'वॉर' में किया गया है वह और कोई नहीं बल्कि पठान ही है। इसके साथ ही और बहुत ऐसा है फिल्म में जो इशारा कर रहा है कि तीनों फिल्में कहीं न कहीं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान का ट्रेलर जब से सामने आया था, तभी से लोग 25 जनवरी का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की एडवांस बुकिंग में लोगों में किंग खान के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिली थी। रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग के बाद अब 'पठान' के पहले दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है। शुरुआती आंकड़ों में शाहरुख की यह फिल्म अर्धशतक लगाती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 52.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Filmy Wrap: पठान के लिए बदले KRK के सुर और सलमान-आमिर की कोल्ड वॉर हुई खत्म! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।