{"_id":"5a17b3604f1c1b6e468b60e3","slug":"bollywood-playback-singer-meena-kapoor-passes-away-in-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं रहीं मीना कपूर, स्कूल टाइम में ही बना लिया बॉलीवुड में करियर, मौत के वक्त अकेलापन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं रहीं मीना कपूर, स्कूल टाइम में ही बना लिया बॉलीवुड में करियर, मौत के वक्त अकेलापन...
Fri, 24 Nov 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Meena Kapoor
- फोटो : Express Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'मेरी जान संडे के संडे', 'रसिया रे मन बसिया रे' जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज से सजाने वाली बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर मीना कपूर का कोलकाता में गुरुवार को निधन हो गया। मीना कपूर पिछले कुछ सालों से लकवाग्रस्त थीं। निधन की पुष्टि उनकी बेटी शिखा वोरा ने की है। उन्होंने कहा, 'हमें मौत का कारण नहीं पता लेकिन वह कई सालों से पैरालाइसिस से जूझ रही थीं। जब से वह कोलकाता शिफ्ट हुईं वह हमारे टच में भी नहीं थीं इसलिए हमें उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं।'
2 of 5
Meena Kapoor
- फोटो : Express Archive
बॉलीवुड में छोटे से करियर में ही उन्होंने 125 गाने गाएं जिनमें से कई हिट रहे। उनका गाया गाना 'रसिया रे मन बसिया रे' (फिल्म परदेसी, 1957), 'एक धरती है एक ही गांव '(फिल्म अधिकार, 1954) और 'कुछ और जमाना कहता है' (फिल्म छोटी छोटी बातें, 1965) आज भी संगीत प्रेमियों की जुबान पर है।
3 of 5
Meena Kapoor
- फोटो : Express Archive
मीना कपूर जब स्कूल में थीं, तभी संगीतकार नीनू मजूमदार ने उनकी गायिकी के टैलेंट को पहचान लिया था। उन्होंने फिल्म 'पुल' के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया। पर फिल्म 'आठ दिन' (1946) में गाया गया उनका गाना पहले रिलीज हुआ। एसडी बर्मन और मीना कपूर के पिता बिक्रम कपूर अच्छे दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Meena Kapoor
- फोटो : Express Archive
इंडस्ट्री में मीना कपूर और गीता दत्त की दोस्ती के किस्से काफी मशहूर हैं। इन दोनों लोकप्रिय गायिकाओं की मुलाकात 1952 में हुई जब दोनों ने फिल्म 'घायल' के लिए डूएट गाना रिकॉर्ड किया। गीता दत्त को मीना कपूर की आवाज ने प्रभावित किया। रिहर्सल के दौरान ही दोनों की दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
Meena Kapoor
- फोटो : Express Archive
मीना कपूर ने संगीतकार अनिल बिसवास से 1959 में शादी की। इन दोनों के कोई बच्चे नहीं थे, लेकिन पहली शादी से अनिल के चार बच्चे थे। 1963 में पति की नौकरी ऑल इंडिया रेडियो में लग गई जिसके बाद वह उनके साथ दिल्ली चली गईं। साल 2003 में पति की मौत के बाद वह कोलकाता शिफ्ट हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।