फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Patriotic Movies: बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों ने भी दिखाई देशभक्ति, दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट भी आईं नजर

Sun, 26 Jan 2025 04:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 26 Jan 2025 04:48 PM IST
सार

Patriotic Movies Actress: आज गणतंत्र दिवसर पर हर जगह भारत देश का झंडा लहरा रहा है, जिसके पीछे कई जवानों की बलिदान की कहानी छुपी है। बॉलीवुड में भी कई फिल्में देशभक्ति पर बनाई गईं, तो कुछ फिल्मों में अभिनेत्रियों ने भी जाबाज भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Bollywood Repblic Day patriotic movies actress deepika padukone alia bhatt sara ali khan janhvi kapoor sonam
बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्रियों ने भी दिखाई देशभक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवसर के अवसर पर आज उन अभिनेत्रियों की फिल्मों और उनके किरदारों के बारे में आपको बताते हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और सोनम कपूर के अलावा भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने जाबाजी के हुनर को दिखाया। 

 
Bollywood Repblic Day patriotic movies actress deepika padukone alia bhatt sara ali khan janhvi kapoor sonam
फाइटर (दीपिका पादुकोण) - फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर (दीपिका पादुकोण)
फाइटर 2024 की एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर और अनिल कपूर ने भारतीय वायु सेना के जवानों की भूमिका निभाई है। दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल उर्फ मिन्नी राठौड़ का किरदार निभाया है। वहीं ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर उर्फ पैटी के रूप अभिनय किया।
 
Bollywood Repblic Day patriotic movies actress deepika padukone alia bhatt sara ali khan janhvi kapoor sonam
राजी (आलिया भट्ट) - फोटो : सोशल मीडिया
राजी (आलिया भट्ट)
निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म राजी में आलिया भट्ट ने भी देशभक्ति की भावना को बखूबी दिखाया। फिल्म राजी 2018 में रिलीज हुई थी। इसका निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने मुख्य अभिनय निभाया है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है। सहमत नाम की लड़की को भारत की तरफ से जासूसी के लिए पाकिस्तान भेजा जाता है। फिल्म में सहमत का किरदार आलिया ने निभाया है।

यह भी पढ़ें:
Republic Day: 76वें गणतंत्र दिवस पर सेलेब्स का भावुक पोस्ट, अमिताभ बच्चन-प्रियंका ने फैंस को दी शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Repblic Day patriotic movies actress deepika padukone alia bhatt sara ali khan janhvi kapoor sonam
ऐ वतन मेरे वतन (सारा अली खान) - फोटो : सोशल मीडिया
ऐ वतन मेरे वतन (सारा अली खान)
फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन'1942 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में है। फिल्म में उषा मेहता का किरदार सारा अली खान ने निभाया है, जो एक बहादुर युवा लड़की है और एकता का संदेश 'भारत छोड़ो आंदोलन' फैलाने के लिए भूमिगत रेडियो स्टेशन शुरू करती है। फिल्म का निर्देशन और लेखन कन्नन अय्यर ने किया है। फिल्म में सारा अली खान, एलेक्स ओनेल और इमरान हाशमी ने मुख्य अभिनय निभाया है।

यह भी पढ़ें:
Rajinikanth-Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर चर्चा? प्रमुख भाषाओं के अलावा अंग्रेजी में भी होगी रिलीज

 
विज्ञापन
Bollywood Repblic Day patriotic movies actress deepika padukone alia bhatt sara ali khan janhvi kapoor sonam
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (जान्हवी कपूर) - फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (जान्हवी कपूर)
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है और धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के तहत इसका निर्माण किया गया है। फिल्म में जान्हवी कपूर भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना की भूमिका में नजर आईं, जो युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिलाओं में से एक हैं। फिल्म में सारा के अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी सहायक भूमिकाओं में नजर आए।

यह भी पढ़ें:
VD 14 Update: गणतंत्र दिवस पर पूजा के साथ शुरू हुई शूटिंग, विजय देवरकोंडा के साथ रोमांस करेंगी यह अभिनेत्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed