बॉलीवुड और टीवी में सास-बहू के रिश्ते को अक्सर तकरार भरे और बेहद चटपटे तरीके से दिखाया जाता है, जिनमें आपस में कभी नहीं पटती है। सास या बहू दोनों में से किसी एक को विलेन के रूप में दिखाया जाता है, जो सिर्फ षडयंत्र रचती रहती है। यही वजह है कि भारतीय समाज में भी इसका असर देखने को मिलता है और तभी न तो सास बहू को बेटी सा दर्जा दे पाती है और न ही बेटी सास को मां के समान मानती है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी सास-बहू की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बीच मां-बेटी जैसा तालमेल देखने को मिलता है-
Celebs Saas-Bahu Jodi: तू-तू-मैं-मैं वाली नहीं, मां-बेटी के जैसी है बॉलीवुड की इन सास-बहू की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा- डेनिस जोनस
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में हुई थी। निक की मां डेनिस और प्रियंका के बीच बहुत कूल रिश्ता है। दोनों को अक्सर पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में अपनी सासू मां के बर्थडे पर प्रियंका ने उनकी एक तस्वीर भी साझा की थी।
कटरीना कैफ- वीना कौशल
विक्की कौशल और कटरीना कैफ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। विक्की की मां के साथ कटरीना के काफी अच्छे रिश्ते हैं। वूमेंस डे के मौके पर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और मां वीना कौशल साथ में नजर आ रही थीं। यह पहली बार था जब कैटरीना और उनकी सासू मां को पहली बार साथ में देखा गया था। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही थी।
नीतू कपूर- आलिया भट्ट
नई नवेली दुल्हनिया आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। नीतू कपूर और आलिया को शादी से पहले भी कई बार एकसाथ स्पॉट किया जा चुका है। दोनों के रिश्ते किसी बेस्ट फ्रेंड के जैसे हैं।
दीपिका पादुकोण- अंजू सिंह
रणवीर सिंह की दुल्हनिया दीपिका पादुकोण की अपनी सास के साथ बिल्कुल किसी दोस्त वाली बॉन्डिंग है। एक इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों मां-बेटी जैसा बॉन्ड रखती हैं।