{"_id":"67d997a9e0130f497a0f088f","slug":"bollywood-sci-fi-movies-baida-koi-mil-gaya-ra-one-krish-3-love-story-2050-kalki-2898-ad-2025-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sci Fi Movies: बेहद दिलचस्प हैं बॉलीवुड की ये साइंस फिक्शन फिल्में, क्या लिस्ट में जगह बना पाएगी 'बैदा'?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sci Fi Movies: बेहद दिलचस्प हैं बॉलीवुड की ये साइंस फिक्शन फिल्में, क्या लिस्ट में जगह बना पाएगी 'बैदा'?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:17 PM IST
सार
Sci Fi Movies: साइंस फिक्शन फिल्म 'बैदा' 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले से ही अपने टीजर और ट्रेलर को लेकर यह फिल्म चर्चा में है।
विज्ञापन
1 of 7
साइंस फिक्शन फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगामी 21 मार्च को फिल्म 'बैदा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल यह अपने ट्रेलर को लेकर चर्चा में है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसे प्राचीन भारतीय मान्यताओ के मिश्रण के साथ तैयार किया गया है। फिल्म की कहानी सुधांशु राय ने लिखी है। वे ही इसके निर्माता हैं और लीड एक्टर भी वही हैं। कुमार मंगत की कंपनी पैनोरमा स्टूडियो पर रिलीज हुए बैदा के ट्रेलर को एक सप्ताह में 53 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म क्या कमाल करती है, यह तो रिलीज के बाद पता चलेगा। फिलहाल जानते हैं बॉलीवुड में बनी कुछ और साई-फाई फिल्मों के बारे में...
2 of 7
कोई मिल गया
- फोटो : इंस्टाग्राम:Zee5
कोई मिल गया
साल 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' भारत की सबसे सफल साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। फिल्म में अंतरिक्ष से आया एक एलियन धरती वासियों का दोस्त बन जाता है। ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म में रेखा और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थीं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उप्लब्ध है। इस फिल्म ने 46.96 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म करीब 28 करोड़ रुपये लगात में बनी थी।
3 of 7
फिल्म 'कृष 3'
- फोटो : यूट्यूब @टी-सीरीज
कृष 3
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म कृष 3 भी बॉलीवुड की बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक है। यह भी राकेश रोशन के निर्देशन में बनी। इसमें ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। 'कृष 3' एक वायरस पर आधारित फिल्म है। फिल्म के विलेन का जन्म भी एक साइंस एक्सपेरिमेंट से हुआ था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रा वन
- फोटो : X
रा वन
साल 2011 में रिलीज हुई साई-फाई फिल्म 'रा वन' भी इस लिस्ट में शुमार है। शाहरुख खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल की अदाकारी से सजी इस फिल्म में कंप्यूटर गेमिंग से जीवित हुए रोबोट का खौफ दिखाया गया है। यह फिल्म फैन्स को काफी पसंद भी आई थी। 'रा वन' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
लव स्टोरी 2050
- फोटो : सोशल मीडिया
लव स्टोरी 2050
हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'लव स्टोरी 2050' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म प्रियंका और हरमन टाइम मशीन से 2050 में पहुंच जाते हैं, जहां इंसान कम रोबोट ज्यादा होते हैं। दोनों के बीच की लव स्टोरी दिखाती इस फिल्म में साइंस का पूरा इस्तेमाल दिखाया गया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उप्लब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।