{"_id":"5ea736468ebc3e9027450129","slug":"bollywood-singer-kanika-kapoor-ready-for-give-plasma-to-for-covid-19-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठीक होते ही कनिका कपूर ने की बड़ी पेशकश, कोरोना मरीजों को देना चाहती हैं अपना प्लाज्मा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ठीक होते ही कनिका कपूर ने की बड़ी पेशकश, कोरोना मरीजों को देना चाहती हैं अपना प्लाज्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
Link Copied
मुश्किलों के बीच फंसी बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अब कोरोना संक्रमित लोगों की मदद करना चाहती हैं। उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा देने की पेशकश की है। गायिका हाल ही में खुद कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटी हैं।
Trending Videos
2 of 6
kanika kapoor
- फोटो : Social Media
कनिका ने अपनी तरफ से कदम बढ़ाते हुए एसजीपीजीआई से संपर्क किया, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम लखनऊ में उनके शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट पहुंची। डॉक्टर्स की टीम ने उनका सैंपल ले लिया है। अब एक-दो दिन में उनकी रिपोर्ट्स आज जाएंगी। अगर सब रिपोर्ट्स पॉजिटिव आती हैं तो कनिका जल्द प्लाज्मा देने के लिए अस्पताल जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
संक्रमण की बात छुपाने की कनिका पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। इसके लिए उन्हें नोटिस दिया जा चुका है। 30 अप्रैल को कनिका का बयान दर्ज किया जाएगा जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कनिका पूरी तरह स्वस्थ हैं और जांच में सहयोग कर रही हैं।
4 of 6
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
बता दें कि कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में दूसरों की जान खतरें में डालने सहित आईपीसी की धारा 188,269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से आने के बाद खुद को क्वारंटीन नहीं किया और मुंबई से लेकर लखनऊ और फिर कानपुर में पार्टी करती रहीं। कोरोना संक्रमित होने से उनके साथ ही अन्य लोगों की भी जांच का खतरा उत्पन्न हो गया। हालांकि, उनकी पार्टी में शामिल होने वाले कई लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
Kanika Kapoor
- फोटो : Instagram
17 मार्च को मिले थे कोरोना के लक्षण
17 मार्च को कनिका में कोरोना के लक्षण मिले थे जिसके बाद 19 मार्च को उनका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। 20 मार्च को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से उनका इलाज चलता रहा। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जहां उन्होंने खुद को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया। अब वह स्वस्थ हैं तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।