{"_id":"5e394c798ebc3ee61045e7d6","slug":"bollywood-singer-rapper-badshah-met-with-a-car-accident-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बादशाह की कार का पंजाब में हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची रैपर की जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बादशाह की कार का पंजाब में हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची रैपर की जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 04 Feb 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
badshah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ है। जानकारी के मुताबिक बादशाह पंजाब में फिलहाल एक फिल्म का शूट कर रहे हैं। ऐसे में शूट के रास्ते में ही ये एक्सीडेंट हुआ। हालांकि बादशाह के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है कि बादशाह सुरक्षित हैं।
2 of 5
badshah
दरअसल हाल फिलहाल में बादशाह पंजाब में एमी विर्क के साथ एक फिल्म का शूट कर रहे हैं। ऐसे में शूटिंग के रास्ते में ही राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच बादशाह की कार का एक्सीडेंट हुआ।
3 of 5
badshah
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कैंटर ने जब आर्मी ट्रक को टक्कर मारी तो 50 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। ऐसे में बादशाह की गाड़ी भी दूसरी गाड़ी से भिड़ गई। हादसे में बादशाह चोटिल नहीं हुए हैं। वहीं बता दें कि इस घटना पर अभी तक बादशाह की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
badshah
बात बादशाह के करियर की करें तो बादशाह एक लंबे वक्त से एक के बाद एक धमाकेदार रैप से सभी को अपना दीवाना बना चुके हैं। वहीं पिछले कुछ वक्त से बादशाह फिल्म में भी नजर आ रहे हैं। बादशाह ने हाल फिलहाल में करीबन सभी बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है और उनको अपनी धुन पर नचाया है।
विज्ञापन
5 of 5
हादसे में घायल शबाना आजमी
- फोटो : Twitter
गौरतलब है कि बादशाह के पहले हाल ही में शबाना आजमी के एक्सीडेंट की भी खबर सामने आई थी। शबाना आजमी की कार की मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक के साथ टक्कर हो गई थी। जिसमें एक्ट्रेस गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, हालांकि इलाज के बाद अब शबाना ठीक हैं और घर वापस लौट चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।