{"_id":"5e24bd568ebc3e4b5f2a29f1","slug":"bollywood-singer-shaan-speak-over-deepika-padukone-jnu-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका के जेएनयू जाने पर आया शान का बयान, बोले- लोग समझते नहीं है और...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका के जेएनयू जाने पर आया शान का बयान, बोले- लोग समझते नहीं है और...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shaan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों से मुलाकात और उनके प्रदर्शन में शामिल हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को विरोध का सामना करना पड़ा। इसका असर उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छपाक पर भी दिखाई पड़ा। कई संगठनों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बॉयकॉट भी ट्रेंड हुआ। इस मामले में कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने दीपिका के इस कदम की तारीफ की तो कुछ ने इसे गलत ठहराया। अब गायक शान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
shaan
- फोटो : social media
दिल चाहता है, कल हो न हो और जब वी मेट जैसे फिल्मों में बेहतरीन गाना गाने वाले गायक शान ने जी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इस देश में हर किसी को कहीं भी जाने की और अपनी बात रखने की आजादी है। इसे किसी विचारधारा ने जोड़ा जाना गलत है।
3 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
शान ने अपनी बातचीत में आगे कहा, 'इसे जनरलाइज कर दिया जाता है, इसे लेकर पढ़ने और समझने की जरूरत है। लोग प्रदर्शन करने लगते हैं। इसके बारे में लोग पढ़ते और समझते नहीं हैं। इसमें प्रदर्शन से ज्याद से ज्यादा बहस और चर्चा की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shaan
बीते दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बॉलीवुड स्टार्स से CAA पर चर्चा करने के लिए निमंत्रण भेजा था। इसमें बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स के साथ शान भी शामिल हुए थे। भाजपा ने इसका एक वीडियो भी जारी किया था, इसके बाद कई लोगों ने शान को ट्रोल भी किया था। इस पर सफाई देते हुए शान ने कहा था कि, भाजपा ने मुझे नहीं चुना है। मुझे CAA (नागरिकता संशोधन कानून) को समझने, अपने डाउट क्लियर करने और अपने विचार रखने के लिए बुलाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।