{"_id":"61544dc78ebc3e0def3d93f3","slug":"bollywood-sonakshi-sinha-targeted-outsiders-in-the-industry-said-star-kids-also-lost-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में आउटसाइर्स पर साधा निशाना, कहा- स्टार किड्स को भी गंवानी पड़ीं फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में आउटसाइर्स पर साधा निशाना, कहा- स्टार किड्स को भी गंवानी पड़ीं फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड पर लगातार उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए आउटसाइडर्स पर निशाना साधा। सोनाक्षी ने कहा कि स्टार किड्स को भी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है। इस दौरान उन्होंने उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जो फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखते। एक इंटरव्यू में सोनाक्षा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कोई स्टार किड किसी और की वजह से किसी प्रोजेक्ट से निकाला ना गया हो। उन्होंने यह बात स्वीकारी कि हमें भी कई बार फिल्मों से हाथ धोना पड़ा और यह नौकरी का एक हिस्सा है।
इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि इस तरह स्टार किड पर बहस बेकार है, क्योंकि स्टार किड को भी फिल्मों से निकाला गया है। लेकिन, वह ऐसे किसी के पास रोने नहीं जाते हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि यह सब के साथ होता है। बस इससे निपटना आना चाहिए। यही जीवन है। गिराए गए दूध के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी ने कहा कि "मेरी बात भूल जाओ। मेरे पिता भी, जो स्टार किड नहीं थे, कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धो बैठे हैं। यह हर अभिनेता के साथ होता है, यह काम का हिस्सा है। यह कुछ ऐसा नहीं है जो इतना अनसुना या इतना नया है। यह हर किसी के साथ होता है और होता रहा है। जैसा मैंने कहा, यह नौकरी का हिस्सा है, आप अपने जीवन के साथ आगे बढ़ते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और इसे जारी रखते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने साल 2010 में फिल्म दबंग के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सलमान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस महीने की शुरुआत में सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल पूरे कर लिए हैं।
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा राउडी राठौर, लुटेरा, आर... राजकुमार, फोर्स 2 और इत्तेफाक जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में वह देशभक्ति फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर भी दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित अमेजन प्राइम सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी एक पुलिस वाली की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिसमें विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X