{"_id":"5a9a826a4f1c1b21308b46be","slug":"bollywood-star-welcomed-abhishek-bachchan-to-comeback-with-film-manmarziyaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूनियर बच्चन की वापसी से बॉलीवुड हुआ खुश, करण से ऋषि कपूर तक ने कह डाली ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूनियर बच्चन की वापसी से बॉलीवुड हुआ खुश, करण से ऋषि कपूर तक ने कह डाली ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Mar 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिषेक करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्मों में वापसी की वजह से न केवल अभिषेक बल्कि फैंस भी काफी खुश हैं।
हाल ही में अभिषेक ने फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसको लेकर उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए कहा - 'दो साल बाद मैंने कैमरा फेस किया। नई शुरुआत, आज एक नई फिल्म शुरू हुई। आपकी दुआओं की जरूरत है।'
It’s been just over 2 yrs since I faced a film camera… A new journey, a new film begins today. Need your good wishes and blessings. #Manmarziyaan #TakeTwo 🎬
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) March 2, 2018
अभिषेक के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनके कमबैक करने और उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ऋषि कपूर ने अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मेरी शुभकामनाएं उस कलाकार को जिसका हुनर अभी पूरी तरह से बाहर आना बाकी है। मेरे दूसरे बेटे का स्वागत है। मेरा बहुत सारा प्यार और मैं तुम्हें हमेशा पसंद करता रहूंगा। भगवान तुम्हारा भला करे।’
करण जौहर ने भी अभिषेक के कमबैक पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि ‘वेलकम बैक ए.बी., हम सभी ने तुम्हें याद किया है। हम सब तुम्हें और ज्यादा फिल्मों में देखा चाहते हैं।’
Sincerest best wishes to an actor waiting to explode. My best to another son of mine. Love you and always an admirer! God Bless!
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 2, 2018
करण जौहर ने भी अभिषेक के कमबैक पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि ‘वेलकम बैक ए.बी., हम सभी ने तुम्हें याद किया है। हम सब तुम्हें और ज्यादा फिल्मों में देखा चाहते हैं।’
Welcome back AB! We have missed seeing you and need to see much more of you at the movies!!!! Love you!!!! https://t.co/e12TAGP4BQ
— Karan Johar (@karanjohar) March 2, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से लेकर संजय सूरी तक कई सितारों ने भी अभिषेक का ट्वीट के जरिए स्वागत किया है। आपको बता दें, अभिषेक ने आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'हाउसफुस-3' की थी। उनकी यह फिल्म साल 2016 में आई थी।
विज्ञापन
फिल्म ‘मनमर्जियां’ में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं आनन्द एल. राय इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।