{"_id":"581038ba4f1c1b944ebc2fbd","slug":"bollywood-stars-and-their-double-role-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान-शाहरुख को ललकारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान-शाहरुख को ललकारा
Wed, 26 Oct 2016 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और डबल रोल..ये एक ऐसा कनेक्शन है जो हमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिला है। तो आइए एक नज़र डालते हैं उन बॉलीवुड स्टार्स पर जो आने वाले समय में ऑन-स्क्रीन डबल रोल में नज़र आएंगे।
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान-शाहरुख को ललकारा
2 of 6
सबसे पहले बात करते हैं ऐक्टर सिद्दार्थ मल्होत्रा की। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्दार्थ फिल्म 'बैंग बैंग' के सीक्वल में डबल रोल में नज़र आएंगे। ये फिल्म पूरी तरह से एक्शन बेस्ड फिल्म होगी पर साथ ही इसमें कॉमेडी और ह्यूमर का भी भरपूर डोज़ देखने को मिलेगा। शायद इसीलिए इस फिल्म में सिद्धार्थ को डबल रोल दिया गया है। जानकारों के मुताबिक, जहां सिद्धार्थ का एक किरदार एक्शन बेस्ड होगा वहीं उनके दूसरे किरदार में कॉमेडी का डोज़ होगा।
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान-शाहरुख को ललकारा
3 of 6
वहीं ऐक्टर वरुण धवन भी फिल्म 'जुड़वा 2' में डबल रोल में नज़र आएंगे। ये फिल्म सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' का सीक्वल है जिसे वरुण के डैडी डेविड धवन डाएरेक्ट करेंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रीक्वल की तरह ही ये फिल्म भी खूब धमाकेदार और मसालेदार होगी। और तो और वरुण भी सलमान के किरदार की तरह अपने रोल को यादगार और दमदार बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। जहां अभी तक सलमान का 'जुड़वां' किरदार लोगों के जेहन में ज़िंदा है वहीं अब ये देखना होगा कि क्या वरुण अपने डबल रोल से लोगों को इंप्रैस कर पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान-शाहरुख को ललकारा
4 of 6
डबल रोल की फेहरिस्त में सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ही शामिल नहीं हैं बल्कि ऐक्टर अर्जुन कपूर भी इस लिस्ट में जुड़ चुके हैं। जी हां, ये भी अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारका' में डबल रोल में नज़र आएंगे। इससे पहले फिल्म 'ऑरंगज़ेब' में अर्जुन ने डबल किरदार निभाया था।
विज्ञापन
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान-शाहरुख को ललकारा
5 of 6
वैसे डबल रोल निभाने का ये ट्रेंड नया नहीं है..इन यंग स्टार्स से पहले भी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स भी डबल रोल का मज़ा चख चुके हैं। जहां सलमान ने 'जुड़वां', 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में डबल रोल निभाया, वहीं शाहरुख 'डुप्लीकेट', 'फैन', 'ओम शांति ओम', 'करण अर्जुन', 'डॉन', 'रा वन' जैसी कई फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।