फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town: परिवार और करीबियों पर दिल खोलकर पैसा लुटाते हैं ये सितारे, दे चुके हैं बेशकीमती तोहफे

Fri, 27 Jan 2023 05:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars And Their Expensive Gifts from Raj Kundra Shilpa Shetty to Katrina Kaif Shah Rukh Khan
बॉलीवुड के सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड हस्तियों की जिंदगी उनके प्रशंसकों को हमेशा आकर्षित करती है। आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, चमक-दमक...ऐसा लगता है कि वह किसी दूसरी दुनिया के रिहायशी हैं। मगर इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत होती है। दिन-रात एक करके सितारे अपना नाम और अपने लिए दौलत कमाते हैं। इस बेशुमार दौलत के बूते वह खुद तो सुविधाजनक जीवन जीते ही हैं, साथ ही अपने करीबियों पर भी समय-समय पर पैसा लुटाते नजर आते हैं। बात जब अपने सगे-संबंधियों और पसंदीदा को-स्टार्स को तोहेफ देने की आती है तो वे कीमत नहीं देखते। बॉलीवुड में किस स्टार ने किसे दिए हैं सबसे महंगे तोहफे, आइए जानते हैं...

Bollywood Stars And Their Expensive Gifts from Raj Kundra Shilpa Shetty to Katrina Kaif Shah Rukh Khan
फिल्म पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान ने दी थीं आलीशान कार
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। दो ही दिनों के भीतर फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार हो गई है। बात करें शाहरुख खान की तो वह बेहद दरियादिल इंसान हैं। वह अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को बेशकीमती गिफ्ट देने में पीछे नहीं रहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने फिल्म 'रावन' की कास्ट को बीएमडब्यू 7 सीरीज की 5 सिडान कार गिफ्ट की थीं। इसमें हर कार की कीमत 1 करोड़ रुपये थी

Bollywood Stars And Their Expensive Gifts from Raj Kundra Shilpa Shetty to Katrina Kaif Shah Rukh Khan
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी को मिला बुर्ज खलीफा में घर
महंगे गिफ्ट्स की बात आती है तो राज कुंद्रा को नहीं भुलाया जा सकता। राज कुंद्रा का यूं तो बॉलीवुड से कोई सीधा ताल्लुक नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। राज कुंद्रा अक्सर शिल्पा शेट्टी को महंगे गिफ्ट देने को लेकर चर्चा में रहते हैं। बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को एनीवर्सरी के मौके पर दुनिया की सबसे लंबी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक फ्लैट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा वह शिल्पा को लेम्बॉर्गिनी कार भी गिफ्ट कर चुके हैं। दिलचल्प बात यह है कि राज ने शिल्पा को यह सुपर लग्जरी कार तब गिफ्ट की थी, जब यह इंडिया में लॉन्च भी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars And Their Expensive Gifts from Raj Kundra Shilpa Shetty to Katrina Kaif Shah Rukh Khan
अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन - फोटो : insta

अभिषेक ने आराध्या को दी थी बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर
अमिताभ बच्चन के बेट अभिषेक बच्चन के पास दौलत की कोई कमी नहीं है। बच्चन परिवार के सदस्य अक्सर एक-दूसरे को महंगे गिफ्ट देते नजर आते हैं। अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या को उनके पहले जन्मदिन पर 25 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर खरीदी थी।
Rachel Ann Mullins: शाहरुख को पहचानती ही नहीं पठान की यह एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे पता ही नहीं था...

विज्ञापन
Bollywood Stars And Their Expensive Gifts from Raj Kundra Shilpa Shetty to Katrina Kaif Shah Rukh Khan
करण जौहर-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने दी थी कटरीना को महंगी कार
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'अग्निपथ' में कटरीना कैफ ने 'चिकनी चमेली' गाने पर धमाकेदार डांस किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने के लिए कटरीना ने कोई फीस नहीं ली थी। मगर, करण जौहर कटरीना को दो करोड़ रुपये की कीमत की रेड फरारी कार गिफ्ट की थी।
खुलासा: 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली का आरोपी राहुल ने नहाते समय बनाया था वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed