फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड स्टार्स की होली और बेटी के ट्रोल होने पर काजोल का जवाब, पांच खबरें

Wed, 11 Mar 2020 12:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 11 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Celebrate Holi 2020 and Kajol Reaction On Nysa Devgan Trolling entertainment news
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में होली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कहीं गुलाल उड़ा तो कहीं पानी की बौछार हुई। नाच गाने के साथ लोगों ने गुजिया से मुंह मीठा किया। कोरोनावायरस की असर होलियारों पर कहीं नहीं दिखा। बॉलीवुड सितारें भी होली के हुड़दंग में पीछे नहीं रहे। रंग में सराबोर होकर सितारों ने जमकर रंग खेला।



होली पर रंग में डूबे सितारे, प्रियंका ने निक के साथ मचाया हुड़दंग तो वरुण ने गर्लफ्रेंड संग खेला रंग

Bollywood Stars Celebrate Holi 2020 and Kajol Reaction On Nysa Devgan Trolling entertainment news
Kareena Kapoor And Sara Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दमदार एंट्री की। देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या सत्रह लाख के पार पहुंच गई है। फैंस लंबे समय से करीना को सोशल मीडिया पर आने के लिए फोर्स कर रहे थे, जिसके बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर आने का फैसला किया। लेकिन करीना के सोशल मीडिया पर आते ही एक विवाद ने जन्म ले लिया। वो ये कि क्या करीना और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बीच कुछ खटपट चल रही है?

क्या करीना और सारा के बीच आ गई है दूरी? इस वजह से उठ रहे हैं सवाल

Bollywood Stars Celebrate Holi 2020 and Kajol Reaction On Nysa Devgan Trolling entertainment news
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

होली का त्योहार मंगलवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। बड़े शहरों से लेकर कस्बों और गांव में हर तरफ होलियारों का हुड़दंग दिखा। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने होली मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर स्टार्स अपने फैंस को भी नहीं भूले और उन्होंने होली की शुभकामनाओं के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस खुशी के मौके पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर पुराने दिनों की होली को याद किया।

जवानी में होली पर ऐसे हुड़दंग मचाते थे अमिताभ, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर याद किए पुराने दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Celebrate Holi 2020 and Kajol Reaction On Nysa Devgan Trolling entertainment news
ananya pandey - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को चंकी पांडे की छोटी बेटी रायसा पांडे के जन्मदिन पर अनन्या ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही अनन्या ने अपनी बहन के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा।

छोटी बहन के जन्मदिन पर अनन्या पांडे ने शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें, लिखा प्यारा सा मैसेज

विज्ञापन
Bollywood Stars Celebrate Holi 2020 and Kajol Reaction On Nysa Devgan Trolling entertainment news
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी नीसा सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी सोशल मीडिया पर नीसा तारीफ बंटोरती हैं तो कभी ट्रोल होने की वजह से वो चर्चा में आ जाती हैं। कुछ दिन पहले नीसा को ट्रोलर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान उनकी मां काजोल ने कहा है कि वो इस बात को बहुत फील करती हैं।

बेटी नीसा के ट्रोल होने पर काजोल का आया जवाब, कहा- 'मैं इसको बहुत फील करती हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed