होली है...! पूरे देश में होली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कहीं गुलाल उड़ा तो कहीं पानी की बौछार हुई। नाच गाने के साथ लोगों ने गुजिया से मुंह मीठा किया। कोरोनावायरस की असर होलियारों पर कहीं नहीं दिखा। बॉलीवुड सितारें भी होली के हुड़दंग में पीछे नहीं रहे। रंग में सराबोर होकर सितारों ने जमकर रंग खेला। चलिए अब आपको दिखाते हैं कि आपके चहेते स्टार्स ने कैसे होली खेली..?
होली पर रंग में डूबे सितारे, प्रियंका ने निक के साथ मचाया हुड़दंग तो वरुण ने गर्लफ्रेंड संग खेला रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
शादी के बाद प्रियंका और निक ने पहली बार भारत में होली मनाई। दोनों खासतौर पर होली को सेलिब्रेट करने के लिए भारत आए हैं। पुणे में इस कपल ने जमकर रंग खेला। प्रियंका ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें दोनों रंग-बिरंगे नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते प्रियंका ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से हम रंगों के बीच में ही हैं। सचमुच, घर में रहते हुए निक की पहली होली बेहद खास कर दी गई। उम्मीद है सभी लोग बेहद खुशी और सुरक्षा के साथ होली मनाएंगे।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
शाहरुख की होली
अभिनेता शाहरुख खान ने होली पर अपने फैंस को एक खास मैसेज के साथ शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'और यहां, जो भी रोशनी के सारे रंगों को देख रहा है। आपको सभी रंगों में खुशी मिले, आपकी खुशी जीवंतता और पागलपन के रंगों से भरी रहे। हैप्पी होली और सुरक्षित रहें।'
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
बेटी के साथ नेहा धूपिया की होली
होली पर नेहा धूपिया का उत्साह कम नहीं रहा। उन्होंने अपनी बेटी के साथ रंग खेला। नेहा ने अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी बेटी पिचकारी के साथ नजर आ रही है।
#happyholi from mine to yours ❤️ @mehrdhupiabedi @babsdhupia ❤️
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
मीरा राजपूत का अलग अंदाज
जहां सभी स्टार्स होली पर हुड़दंग करते दिखे तो वहीं, अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का अलग अंदाज दिखा। उन्होंने अपनी गर्दन पर SK के साथ एक दिल का शेप बनाया। इस SK का मतलब शाहिद कपूर है। होली पर मीरा का प्यार शाहिद के खूब जमता हुआ दिखा।
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on