पिछले दो महीनों से चल रहा किसान आंदोलन का असर हर तरफ दिखाई दे रहा है। किसान आंदोलन पर अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद से ही भारत में लगातार बयानबाजी चल रही है। पॉप सिंगर रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसी विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से इन हस्तियों को जवाब देते हुए बयान जारी किया गया था। इस बयान के समर्थन में भारत की तमाम हस्तियों ने भी देशवासियों से एकता की अपील की है और किसी भी तरह के प्रोपेगैंडा से बचने को कहा है।
किसान आंदोलन पर आमने-सामने सितारे और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन ने अब एक नया ही रूप ले लिया है। इसकी आग हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक लगती नजर आ रही है। हॉलीवुड सिंगर रिहाना, सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा के किसान आंदोलन पर किए हुए ट्वीट से बवाल मच गया है। इन हॉलीवुड स्टार्स के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने भी इन्हें नसीहत दे दी है। जिसके बाद अब बॉलीवुड के तमाम सितारे भी भारत सरकार के समर्थन में नजर आ रहे हैं।
अब सरकार के समर्थन में आए अक्षय कुमार सहित ये सितारे, किसानों से कहा- मतभेद कराने वालों से रहें दूर
तीन दशकों तक सिनेमा जगत में छायी रहने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री वहीदा रहमान 3 फरवरी यानी आज 83 साल की हो गई हैं। जन्मदिन पर चाहने वाले तमाम लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उनसे जुड़ा एक किस्सा एक बार फिर खूब याद किया जा रहा है, जब उन्होंने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
फिल्म शूटिंग के दौरान कभी ऐसे किस्से हो जाते हैं जो हमेशा याद रह जाते हैं। इन्हें सिर्फ वो सितारे ही याद नहीं रखते बल्कि उनके फैंस और दर्शक भी जुड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही अभिनेत्री वहीदा रहमान और अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था, जिसे लोग आज खूब दोहरा रहे हैं। दरअसल वहीदा जी ने एक फिल्म के सेट पर बिग बी को कसकर तमाचा मारा था।
जब वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को जड़ा था जोरदार थप्पड़, बिग बी का था ऐसा रिएक्शन
World Cancer Day: सुशांत से पहले परदे पर कैंसर से जूझते नजर आए ये सुपरस्टार, हर कहानी रही बेमिसाल
Swami Om: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन, पैरालाइज्ड हो गया था शरीर