फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सारे पप्पू एक ही टीम में', ग्रेटा थनबर्ग द्वारा गलती से सीक्रेट डॉक्यूमेंट साझा करने पर कंगना रणौत का तंज

Thu, 04 Feb 2021 12:41 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 04 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut's stance on Greta sharing secret document
kangana - फोटो : instagram

किसान आंदोलन की गूंज विदेशों तक पहुंच चुकी है और ऐसे में कई विदेशी सेलेब्स और कार्यकर्ता इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक तरफ अमेरिकन सिंगर रिहाना के ट्वीट पर भारत में बयानबाजी चल रही है। तो वहीं स्वीडिश जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया था। हालांकि ग्रेटा द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद वैश्विक स्तर पर हो रहे इस पूरे कैंपेन की कलई खुलती नजर आ रही है। कंगना रणौत ने ट्वीट करके इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut's stance on Greta sharing secret document
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

कंगना ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'इस बुद्धिहीन बच्ची ने लेफ्ट के लोगों को दिक्कत में डालते हुए सबसे बड़ी गलती कर दी। चरणबद्ध तरीके से भारत को अस्थिर करने के वैश्विक प्लान का सीक्रेट डॉक्यूमेंट अटैच कर दिया। सब पप्पू एक ही टीम में हैं।हाहाहा...जोकरों का पूरा झुंड है" कंगना ने जिस ट्वीट को रीट्वीट किया है उसमें बताया गया है कि किस तरह ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया।


 
Kangana Ranaut's stance on Greta sharing secret document
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई

दरअसल, ग्रेटा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं।' इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें गूगल डॉक्युमेंट फाइल शेयर की गई थी। इस फाइल में सोशल मीडिया कैंपेन का शेड्यूल शेयर किया गया था। इतना ही नहीं इस फाइल को शेयर करते हुए ग्रेटा ने टूलकिट शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही इसमें भारत सरकार पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाने की की कार्ययोजना भी साझा की गई थी। जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut's stance on Greta sharing secret document
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : ट्विटर

कंगना ने जिस ट्वीट को रीट्वीट किया उसमें लिखा था, 'ग्रेटा थनबर्ग ने (गलती से?) 26 जनवरी को और आने वाले वक्त में होने वाले विरोध और सड़क पर होने वाले प्रदर्शनों की डिटेल्स वाला डॉक्यूमेंट शेयर कर दिया। थोड़ी ही देर में इस डॉक्यूमेंट को प्रतिबंधित कर दिया गया और अब इस ट्वीट को ही डिलीट कर दिया गया है (मैंने इसे सेव कर लिया है), लेकिन ये अतुलनीय है।
 


'
विज्ञापन
Kangana Ranaut's stance on Greta sharing secret document
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रिहाना के बाद जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस और अन्य ने किसानों के मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि ‘इस तरह के मामलों पर टिप्पणी करने से पहले, ये आग्रह किया जाता है कि तथ्यों को जाना जाए और मुद्दों की उचित समझ बनाई जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed