बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी के साथ बेहद खास रिलेशन साझा करते है। वह अक्सर अपनी मां को याद कर भावुक भी हो जाते हैं। हाल ही में अपनी मां की जयंती पर अर्जुन ने एक बेहद इमोशनल वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अर्जुन अपने फैंस से गुजारिश कर रहे हैं कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं क्योंकि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।
मां के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, वीडियो साझा कर कहा- जिंदगी का भरोसा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में अर्जुन कहते हैं, 'आज मेरी मां का जन्मदिन है और अगर आज वो होतीं तो हमारे साथ सेलिब्रेट करते हुए बहुत खुश रहतीं। वो सुनिश्चित करतीं कि हम सब साथ हैं और खुश हैं। लेकिन तकदीर के हाथों सभी मजबूर हैं। मैं बस आप सभी से इतना कहना चाहता हूं कि अपने परिवार, मां-बाप और चाहने वाले लोगों के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताएं। मैं हमेशा यह कहता रहता हूं। हमें नहीं मालूम जिंदगी ने हमारे लिए क्या तय कर रखा है।'
'
अर्जुन आगे कहते हैं, 'हम अपने प्यार को एक्सप्रेस करने में कभी पीछे न रहें। मैं अपनी मां से बेहद प्यार करता हूं। मैं जानता हूं कि वो हमारे आस-पास ही हैं लेकिन फिर भी कुछ दिन होते हैं जब मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं। मैं उनसे यह कह भी नहीं सकता। मैं अपने तरीके से उनसे बात करने की कोशिश करता हूं लेकिन बहुत अजीब लगता है। मैं इस वीडियो में बस यह कहना चाहता हूं कि आप जिससे भी प्यार करते हैं उन्हें यह जरूर बताए।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)
'
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्जुन कैप्शन में लिखते हैं, 'मां, मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं, आज, कल और हमेशा। हैप्पी बर्थडे मॉम'। अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी का मार्च 2012 में निधन हो गया था। कुछ ही हफ्तों में अर्जुन की पहली फिल्म इश्कजादे रिलीज होने वाली थी। अर्जुन अक्सर बताते रहते हैं कि कैसे मां की मौत के बाद उनकी और बहन अंशुला कपूर की दुनिया ही उजड़ गई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। दिवाकर बनर्जी की 'संदीप और पिंकी फरार', कशावी नायर की एक क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी और पवन कृपलानी की 'भूत पुलिस' आने वाली है।