फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए कैंपेन का प्लान ट्वीट कर किया डिलीट, हुईं ट्रोल

Wed, 03 Feb 2021 11:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Greta Thunberg Shares Planning Of Campaign For Support Farmer Protest And Deletes Tweet
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई

किसान आंदोलन की गूंज विदेशों तक पहुंच चुकी है और ऐसे में कई विदेशी सेलेब्स और कार्यकर्ता इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक तरफ अमेरिकन सिंगर रिहाना के ट्वीट पर भारत में बयानबाजी चल रही है। तो वहीं स्वीडिश जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया था। लेकिन इस ट्वीट को करने के कुछ देर बाद ही ग्रेटा ने इसे डिलीट कर दिया। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Greta Thunberg Shares Planning Of Campaign For Support Farmer Protest And Deletes Tweet
ग्रेटा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट - फोटो : Twitter

दरअसल, ग्रेटा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं।' इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें गूगल डॉक्युमेंट फाइल शेयर की गई थी। इस फाइल में सोशल मीडिया कैंपेन का शेड्यूल शेयर किया गया था। इतना ही नहीं इस फाइल को शेयर करते हुए ग्रेटा ने टूलकिट शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही इसमें भारत सरकार पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाने की की कार्ययोजना भी साझा की गई थी। जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
 

Greta Thunberg Shares Planning Of Campaign For Support Farmer Protest And Deletes Tweet
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई

इस ट्वीट को करने के कुछ देर बाद ही ग्रेटा ने इसे डिलीट कर दिया था। लेकिन कुछ लोगों ने इस फाइल के स्क्रीनशॉट ले लिए थे। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर शेयर होने लगे। ग्रेटा द्वारा साझा की गई फाइल की भाषा को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठाये जा रहे हैं। लोगों ने कहा कि ग्रेटा भी शायद मुहिम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greta Thunberg Shares Planning Of Campaign For Support Farmer Protest And Deletes Tweet
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

तो वहीं ग्रेटा के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस कंगना रणौत की प्रतिक्रिया भी आ गई। उन्होंने लिखा, 'इस बेवकूफ लड़की ने लेफ्ट वालों के लिए सबसे बड़ी गलती कर दी है। भारत को अस्थिर करने के उनके इंटरनेशनल प्लान को ट्वीट कर दिया है, जो कॉन्फिडेंशियल रहा है। सब पप्पू एक ही टीम में हैं, हाहाहा। जोकरों का समूह।'
 

विज्ञापन
Greta Thunberg Shares Planning Of Campaign For Support Farmer Protest And Deletes Tweet
किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों का समर्थन - फोटो : AMAR UJALA

बता दें कि रिहाना के बाद जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस और अन्य ने किसानों के मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि ‘इस तरह के मामलों पर टिप्पणी करने से पहले, ये आग्रह किया जाता है कि तथ्यों को जाना जाए और मुद्दों की उचित समझ बनाई जाए। सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और टिप्पणियों का प्रलोभन, खासकर जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा होता है, वे न तो सटीक और न ही जिम्मेदार होता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed