{"_id":"601acfcaa04af65c0a1ecb71","slug":"zeenat-aman-shocked-after-watching-salman-khan-film-maine-pyar-kiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की इस सुपरहिट फिल्म को जीनत अमान ने बताया था बचकानी फिल्म, ये थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की इस सुपरहिट फिल्म को जीनत अमान ने बताया था बचकानी फिल्म, ये थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जीनत अमान, सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश में ही नहीं विदेश में भी उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। सलमान की फिल्में बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा देती है। लेकिन एक वक्त था जब वो फिल्म साइन करने से पहले कई बार सोचते थे और रिलीज के बाद अपनी फिल्म के बारे में अन्य स्टार्स की प्रतिक्रिया भी सुनते थे। एक बार सलमान ने अपनी फिल्म रिलीज से पहले कुछ स्टार्स को दिखाई थी, जिसमें से एक एक्ट्रेस ने भाईजान की उस फिल्म को बचकानी फिल्म बता दिया था। तो आइये जानते हैं कि सलमान खान की वो कौन सी फिल्म थी और किस एक्ट्रेस ने ये प्रतिक्रिया दी थी।
2 of 5
बीवी हो तो ऐसी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था, लेकिन इस फिल्म में उनका काफी छोटा रोल था। सलमान को अपनी पहली फिल्म में खुद का काम काफी खराब लगा था और इस वजह से वो अपनी अगली फिल्म 'मैंने प्यार किया' को साइन करने से पहले कई बार सोच रहे थे। हाल ये था कि जब निर्देशक सूरज बड़जात्या ने सलमान को स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया तो सलमान चाहते थे कि वो उन्हें इस टेस्ट में फेल कर दे।
3 of 5
मैंने प्यार किया
लेकिन जब सूरज ने सलमान को फिल्म के लिए सेलेक्ट कर लिया तो सलमान ने कहा था कि, 'कोई भी फैसला लेने के पहले आप फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' देख कर आए'। जिसमें सलमान का छोटा-सा रोल है। सूरज ने फिल्म देखी, लेकिन उन्होंने फैसला नहीं बदला। वे सलमान को लेकर ही 'मैंने प्यार किया' बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जीनत अमान
फिल्म बनकर जब तैयार हुई तो सलमान खान ने रिलीज के पहले फिल्म इंडस्ट्री के खास लोगों को यह फिल्म दिखाई, जिसमें मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी शामिल थीं। फिल्म खत्म होने से पहले सलमान खान सिनेमाघर के दरवाजे पर खड़े हो गए, ताकि लोगों से प्रतिक्रिया मिल सके। जैसे ही फिल्म खत्म हुई, जीनत अमान हॉल से बाहर आईं। सलमान ने उनसे पूछा, 'मैडम आपको फिल्म कैसी लगी?' जीनत ने सलमान से कहा कि, 'यह कैसी बचकानी फिल्म है, जिसमें हीरोइन की एड़ी पर क्रीम लगाते हुए हीरो आंखें बंद कर लेता है।' दरअसल, जीनत काफी बिंदास अभिनेत्रियों में से एक रही हैं और इस तरह के सीन उनकी समझ के परे थे।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिर क्या, फिल्म 'मैंने प्यार किया' सिनेमाघरों में रिलीज हुई और सलमान खान का सितारा आकाश में चमका। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद सलमान के पास ऑफर्स की कमी नहीं थी। आज भी सलमान खान के पास फिल्मों की कमी नहीं हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'राधे' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।