किसान आंदोलन पर अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद से ही भारत में लगातार बयानबाजी चल रही है। एक तरफ सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं। तो वहीं अब इस मामले में नेता भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पिछले दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में रिहाना ने ट्वीट कर लिखा था,'हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' इस ट्वीट के बाद से रिहाना पर कई लोगों ने हमला बोला, तो कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया। अब इसी मसले पर बीजेपी नेता बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो का भी बयान सामने आया है।
किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट का केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने दिया जवाब, कहा- 'अपने काम पर ध्यान दें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Apart from Music, @rihanna has her own Business too • Wonder why she needs a reminder to 'Mind' her own Business🙄 https://t.co/MJqMmCsqSR
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) February 3, 2021
तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का कहना है कि रिहाना को इस मामले में पूरी समझ नहीं है, आधी नॉलेज काफी खतरनाक होती है। 26 जनवरी को दिल्ली में जिस तरीके से गुंडागर्दी हुई है, उसकी तस्वीरें हमने रिहाना को भेजी हैं और कहा है कि वो इस मसले पर बात करना चाहते हैं।
मनोज तिवारी ने आगे कहा, 'भारत के आंतरिक मामलों में ऐसे स्टार को बोलना शोभा नहीं देता है। हम ऐसी टिप्पणी का विरोध करते हैं, हमें भ्रम फैलाने वालों के साथ नहीं जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने कहा कि आम लोग सब समझते हैं।'
where have you been @rihanna ...we really need to talk about this #Rihanna pic.twitter.com/RhEEBGR4Oh
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 2, 2021
बता दें कि रिहाना के बाद जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस और अन्य ने किसानों के मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि ‘इस तरह के मामलों पर टिप्पणी करने से पहले, ये आग्रह किया जाता है कि तथ्यों को जाना जाए और मुद्दों की उचित समझ बनाई जाए। सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और टिप्पणियों का प्रलोभन, खासकर जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा होता है, वे न तो सटीक और न ही जिम्मेदार होता है।'