मुद्दा कोई भी हो अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा चर्चा में ही बनी रहती हैं। कंगना रणौत हर मुद्दे को लेकर बेबाकी से अपनी राय देती हैं। जिसकी वजह से वो कई बार लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। बीते कुछ समय से तो कंगना लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर हॉलीवुड स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद कंगना ने भी उन्हें जवाब दिया है। इसके बाद से ही कंगना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
कुब्रा सैत ने कसा कंगना रणौत पर तंज, बोलीं- 'क्वीन क्वीन बुलाकर बेड़ा गर्क कर दिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने रिहाना को जैसे ही जवाब दिया, इसके बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। इसके अलावा अलग- अलग तरह से लोग प्रतिक्रिया देने लगे। इसी बीच सेक्रेड गेम्स फेम अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भी कंगना रणौत पर तंज कसा है।
कंगना ने रिहाना को अपने अंदाज में जवाब दिया। लेकिन उनके ही साथी कलाकारों को उनकी ये तल्ख टिप्पणी पसंद नहीं आई। जिसके लिए उन्होंने कंगना का विरोध किया है। इन सेलेब्स में अभिनेत्री कुब्रा सैत का नाम भी शामिल है। कुब्रा सैत ने कंगना का नाम लिए बिना ही उनके ऊपर तंज कसा है।
कुब्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए कंगना नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। कुब्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्वीन क्वीन बुला बुला के बेड़ा गर्क कर दिया है!' कुब्रा के इस ट्वीट में कंगना का नाम तो नहीं है लेकिन उन्होंने इसमें 'क्वीन' लिखा है और कंगना को ही क्वीन कहकर संबोधित किया जाता है। ऐसे में कुब्रा का ये ट्वीट कंगना पर तंज ही माना जा रहा है।
Queen Queen बुला बुला के बेड़ा गर्द कर दिया है!
बता दें कि कंगना ने रिहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था, 'कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें।'
पढ़ें: EXCLUSIVE तस्वीरें: अजय देवगन की फिल्म ‘मे डे’ का सेट, वकील के रोल में बिग बी को देखिए