पिछले दो महीनों से चल रहा किसान आंदोलन का असर हर तरफ दिखाई दे रहा है। इस आंदोलन के चलते बॉलीवुड भी दो गुटों में बंटता हुआ दिखाई दे रहा है। तो वहीं पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के सितारों के बीच भी अनबन लगातार देखने को मिल रही है। एक तरफ सड़कों पर किसान आंदोलन चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सितारों के बीच तीखी बहस आएदिन देखने को मिल रही है। किसानों को लेकर अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हाल ही में एक्टर अजय देवगन ने भी एक ट्वीट किया, जिसपर पंजाबी सिंगर आग बबूला हो गए।
अजय देवगन ने किसान आंदोलन के दौरान प्रोपेगैंडा से बचने की दी सलाह, तो पंजाबी सिंगर ने बताया 'चमचा'
अजय देवगन ने किसान आंदोलन को लेकर अपना पक्ष रखते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे के चक्कर में न फंसें। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है।'
Don’t fall for any false propaganda against India or Indian policies. Its important to stand united at this hour w/o any infighting 🙏🏼#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda
अजय देवगन के ट्वीट को देखकर पंजाबी सिंगर्स भड़क गए। पंजाबी सिंगर जैज धामी ने ट्वीट किया और लिखा,'चमचा, तुम्हारे लिए आराम से बैठकर ट्वीट करना कितना आसान है। अपने बुजुर्गों को उस ठंड में एक दिन के लिए भेजा और तब तुम्हें समझ आएगा कि वह किन हालात से गुजर रहे हैं। दुखद यह है कि रिहाना जैसे ग्लोबल स्टार को आप लोगों को जगाना पड़ रहा है।'
Chamcha! So easy for you to put a tweet out sitting in comfort. Send your oldies out for 1 day in that cold and you'll understand what they are going through! The sad thing is it took a GLOBAL star like @rihanna to you wake you guys up. #shameonyoubollywood
तो वहीं बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किये। अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, 'हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दख़ल देने वाले कुछ विदेशियों के लिए यह शेर अर्ज़ है। रिंदे ख़राब हाल को ज़ाहिद ना छेड तू , तुझको परायी क्या पड़ी अपनी नबेड तू।' तो वहीं एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा, 'किसान हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसीलिए उनके मुद्दे भी हमारे लिए सर्वोपरी हैं। इन्हें हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लड़ाई लगाने वालों से दूर रहे।साथ ही सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।'
बता दें कि रिहाना ने पिछले दिनों किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था कि,'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' इसके बाद इसी कड़ी में ग्रेटा थर्नबर्ग और मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। जिसके बाद कई सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।