फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पालघर की घटना पर भड़के बॉलीवुड सितारे और रामायण को लेकर दूरदर्शन से नाराज दर्शक, पांच खबरें

Tue, 21 Apr 2020 06:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 21 Apr 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
bollywood stars reaction Palghar Mob Lynching and people compliant against ramayan entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो सामने आते ही लोग बुरी तरह भड़क गए। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना को लेकर गुस्से में हैं। गीतकार जावेद अख्तर ने इसकी निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





पालघर में साधुओं की मॉब लिचिंग पर भड़के जावेद अख्तर, गुस्से में कह दी ऐसी बात
 

bollywood stars reaction Palghar Mob Lynching and people compliant against ramayan entertainment news
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं। भले ही वो कुछ समय से फिल्मों में न दिखाई दिए हों लेकिन कहीं से भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। शाहरुख एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली और हाजिर जवाबी के लिए भी मशहूर हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से संवाद करते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा, इस दौरान फैंस ने उनसे कई अजीबोगरीब सवाल पूछे।

ट्विटर पर यूजर ने पूछा- सही बताना कितना दिया पीएम फंड में? शाहरुख ने दिया ये जवाब
 

bollywood stars reaction Palghar Mob Lynching and people compliant against ramayan entertainment news
Raveena Tondon and Ravi Kishan - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटना से पूरा देश आक्रोश में है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। जावेद अख्तर और अनुपम खेर जैसे बड़े सितारे इस घटना की निंदा कर चुके हैं। अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी पालघर की घटना पर अपना रिएक्शन दिया है।

पालघर में साधुओं की पीट- पीटकर पर भड़कीं रवीना टंडन, रवि किशन ने भी जताई नाराजगी


 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood stars reaction Palghar Mob Lynching and people compliant against ramayan entertainment news
Amitabh Bachchan, Muhammad Ali - फोटो : amar ujala
बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इसके जरिए वह अपने फैंस को खास संदेश देने के अलावा अपनी जिंदगी के बारे में भी खुलासे करते रहते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा को लेकर खुलासा किया है। बिग बी ने बताया कि प्रकाश मेहरा उन्हें और मशहूर बॉक्सर मुहम्मद अली को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए किया है। 

अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, उन्हें और मुहम्मद अली को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे प्रकाश मेहरा

 
विज्ञापन
bollywood stars reaction Palghar Mob Lynching and people compliant against ramayan entertainment news
Ramayan - फोटो : Ramayan

लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर एक बार फिर से लोगों की मांग के बाद रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण शुरू हुआ। इस सीरियल ने आते ही टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। लेकिन शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड को लेकर कई लोग भड़क गए। लोगों ने आरोप लगाया कि राम और रावण के बीच हुए युद्ध के दौरान कई सीन्स को एडिट कर दिया गया। अब इस मामले पर दूरदर्शन की तरफ से सफाई आई है।

रामायण के सीन कट करने का आरोप लगाकर लोगों ने किया हंगामा, दूरदर्शन की तरफ से आई ये सफाई

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed