फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पालघर में साधुओं की पीट- पीटकर हत्या पर भड़कीं रवीना टंडन, रवि किशन ने भी जताई नाराजगी

Tue, 21 Apr 2020 04:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 21 Apr 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
Palghar Mob Lynching Incident Case raveena tondaon ravi kishan sonakshi sinha reaction
Raveena Tondon and Ravi Kishan - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटना से पूरा देश आक्रोश में है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। जावेद अख्तर और अनुपम खेर जैसे बड़े सितारे इस घटना की निंदा कर चुके हैं। अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी पालघर की घटना पर अपना रिएक्शन दिया है।

Palghar Mob Lynching Incident Case raveena tondaon ravi kishan sonakshi sinha reaction
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस घटना से रवीना टंडन बहुत आहत हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवीना ने लिखा है, 'टीवी पर बुर्जुग साधु की हत्या के दृश्य बहुत परेशान कर देने वाले हैं। शक के आधार पर, उन्हें निर्दयता से पीट-पीटकर मार डाला गया। ये बहुत बहुत परेशान करने वाला है। पुलिस वहां क्या कर रही थी? वो बस चले गए थे?'
 

Palghar Mob Lynching Incident Case raveena tondaon ravi kishan sonakshi sinha reaction
Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन ने भी अपने ट्विटर पर इस घटना की कड़ी निंदा की हैं। उन्होंने इस घटना पर ट्वीट करते हुए पुलिस पर निशाना साधा है। एक्टर ने लिखा- ‘पूरा जीवन सनातन धर्म वाले साधु मार दिए गए. पुलिस मूक दर्शक बनी रही क्यों ?’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palghar Mob Lynching Incident Case raveena tondaon ravi kishan sonakshi sinha reaction
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'पालघर मॉब लिंचिंग मानवता को बेहद खराब हालात में दिखाती है। किसी की जिंदगी खत्म कर देना बेहद डरावना है, इसमें धर्म और प्रोफेशन से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें ऐसे समय में दूसरों की मदद को आगे आना चाहिए ना कि लड़ाई को बढ़ावा देना चाहिए। उम्मीद है न्याय होगा।'
 


 

विज्ञापन
Palghar Mob Lynching Incident Case raveena tondaon ravi kishan sonakshi sinha reaction
अमित शाह-उद् - फोटो : PTI

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों और 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

पालघर में साधुओं की मॉब लिचिंग पर भड़के जावेद अख्तर, गुस्से में कह दी ऐसी बात

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed