महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना का वीडियो सामने आते ही लोग बुरी तरह भड़क गए। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना को लेकर गुस्से में हैं। गीतकार जावेद अख्तर ने इसकी निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पालघर में साधुओं की मॉब लिचिंग पर भड़के जावेद अख्तर, गुस्से में कह दी ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'जो लोग दो साधुओं और उनके चालक की लिंचिंग के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाना चाहिए। सभ्य समाज में बर्बर और जघन्य अपराध के लिए किसी भी तरह की सहनशीलता नहीं होनी चाहिए।'
Those who are responsible for the lynching of the two seers and their driver should not be spared at any cost .There shouldn’t be any tolerance for a barbaric and heinous crime like lynching in a civilised society .
अशोक पंडित ने जताई नाराजगी
Why was d #palgharlynching hidden for 3 days?
अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'पालघर की घटना को तीन दिन तक क्यों छिपाया गया? इतनी भारी भीड़ द्वारा इस तरह के भीषण हमले को पालघर की पुलिस कैसे देखती रही? सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाना चाहिए और जांच के लिए एक नई टीम नियुक्त की जानी चाहिए।'
How cn such an gruesome attack by such a huge crowd go unnoticed by @Palghar_Police ?
All the Sr. Police officials should b suspended & a new team should be appointed to investigate.
Thank U media for exposing this human tragedy. pic.twitter.com/iIXVPKwQnk
फरहान अख्तर भी गुस्से में
जावेद अख्तर के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने पालघर में 3 लोगों की जान ले ली। उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और मुझे आशा है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्याय भी जल्द से जल्द दिया जाएगा।'
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'पालघर में तीन साधुओं की मॉब लिंचिंग होना काफी दुखी और भयभीत करने वाला है। आखिर तक वीडियो नहीं देख पाया। ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है। मानवता का जघन्य अपराध है ये।'
HORRIFIED AND DEEPLY DEEPLY SADDENED at the #PalgharMobLynching of three sadhus. Couldn’t watch the video till the end. ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है। मानवता का जघन्य अपराध है ये।
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 19, 2020