बॉलीवुड की फिल्मों में काम करते हुए एक्टर्स और एक्ट्रेस के बीच अक्सर ही अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। लेकिन जब यही बॉन्डिंग रियल लाइफ में रिश्तेदारी में बदल जाये तो क्या ही कहने। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने फिल्मों में साथ काम किया और बाद में उनके बीच रिश्तेदारी हो गई। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कभी अपनी भाभी तो कभी अपनी साली के साथ काम किया।
इन मशहूर सितारों ने पर्दे पर अपनी साली और भाभी संग किया था रोमांस, आज भी हिट हैं रोमांटिक सीन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक कुमार और मधुबाला
अभिनेता अशोक कुमार और अभिनेत्री मधुबाला ने फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में साथ काम किया था और दोनों ने फिल्म में रोमांटिक सीन्स दिए थे। ऑनस्क्रीन इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। बाद में मधुबाला ने अशोक कुमार के भाई किशोर कुमार से शादी कर ली थी।
रणधीर कपूर और नीतू कपूर
रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने करीब पांच फिल्मों में साथ काम किया और कभी नहीं सोचा होगा कि कभी दोनों रिश्तेदार बन जाएंगे। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी कर ली थी और इस लिजाह से रणधीर नीतू के जेठ हो गए थे। रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने फिल्म 'हीरालाल', 'पन्नालाल', 'कसमे वादा', 'भला मानूस' और 'ढोंगी' में साथ काम किया था।
अनिल कपूर और श्रीदेवी
सुपरस्टार अनिल कपूर और 'चांदनी' श्रीदेवी की जोड़ी पर्दे पर हिट जोड़ियों में से एक थी। दोनों की केमेस्ट्री को इतना पसंद किया जाता था कि इनकी फिल्में आते ही हिट हो जाती थी। अनिल ने भाभी श्रीदेवी के साथ 'लाडला', 'मिस्टर इंडिया' और 'लम्हे' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा दोनों ने करीब 14 फिल्मों में काम किया है।
अजय देवगन और रानी मुखर्जी
एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने बहुत ज्यादा नहीं सिर्फ दो ही फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन इनकी केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। रानी अजय की रिश्ते में साली है। रानी मुखर्जी और काजोल कजिन हैं। तो वहीं अजय और रानी ने फिल्म 'एलओसी कार्गिल' और 'चोरी चोरी' में काम किया।