कहते हैं कि शौक बड़ी है और कुछ लोग अपने शौक पूरा करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। शौक सिर्फ आम आदमी के नहीं बल्कि फिल्मी सितारों के भी होते हैं। ये सितारे भी अपने खाली समय में कुछ न कुछ करते रहते हैं। किसी को खाना बनाना पसंद है तो कोई अच्छी पेटिंग कर लेता है। कोई अच्छी कविता लिख लेता है तो किसी को खाली समय में शॉपिंग करना पसंद है। तो चलिए आपको इन सितारों के शौक के बारे में बताते हैं।
Celebs Hobbies: कोई है कमाल का कुक तो किसी को पसंद है पेंटिंग, इन सितारों ने साबित कर दिया 'शौक बड़ी चीज है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन
विद्या बालन एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह हर फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन विद्या एक्टिंग के अलावा कविता लिखने में भी माहिर हैं। जी हां अभिनेत्री एक अच्छी कवियित्री भी हैं, साथ ही वह लोगों की मिमिक्री भी लेती हैं।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की अदाकारी का कोई जवाब नहीं है। वह एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे रैपर भी हैं। शायद ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि रणवीर सिंह को खाली समय में रैपिंग करना बेहद पसंद है।
सलमान खान
सलमान खान के शौक के बारे में शायद बेहद ही कम लोगों को पता है। सलमान अपने खाली समय में पेंटिंग करना बहुत पसंद करते हैं। वह इन तस्वीरों को बेचते हैं और उस पैसे को अपनी संस्था बींग ह्यूमन में लगाते हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर को फैशन आइकन कहा जाता है। अभिनेत्री को शॉपिंग का बहुत शौक है। खाली समय में अभिनेत्री कभी भी शॉपिंग के लिए निकल जाती हैं।