{"_id":"6015180d8ebc3ef9203b6bd8","slug":"bollywood-stars-to-former-us-president-barack-obama-celebrities-who-opened-up-about-their-miscarriages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं ये हसीनाएं, हो गई थी ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं ये हसीनाएं, हो गई थी ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Link Copied
मिसकैरेज होना बेहद ही दर्दभरा अनुभव है, एक महिला जब इस दौर से गुजरती है तो उसे मिसकैरेज होने की वजह से दिल की धड़कन का खोना, होर्मेन्स का असामान्य होना या ट्रॉमा जैसे स्थिति का भी सामना करना पड़ता है। रिपोर्ट्स की मानें 10-15 प्रतिशत महिलाओं का मिसकैरेज होता है। बहुत से कपल इसका सामना करते हैं। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। वहीं, बॉलीवुड गरियारे से भी अक्सर ऐसी खबर आती है। यहां हम बताएंगे कुछ सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपने या अपने परिवार में हुए मिसकैरेज के बारे में खुलासा किया।
Trending Videos
2 of 6
shah rukh gauri
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम है। अबराम सेरोगेसी के जरिए हुए हैं। लेकिन इनके जन्म से पहले गौरी खान को प्रेग्नेंसी के दौरान काफी तकलीफ हुई। आर्यन के जन्म से पहले कई बार मिसकैरेज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Aamir Khan & Kiran Rao
- फोटो : social media
वहीं, आमिर खान की पत्नी किरण हमेशा अपने बेटे आज़ाद के जन्म से पहले अपने आईवीएफ के बारे में काफी मुखर रही हैं। आमिर ने एक शो के दौरान बताया था कि उन्होंने अपने अजन्मे बच्चे को गर्भ में खो दिया था।
4 of 6
Ajay Devgan and Kajol
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल न्यासा और युग की मां है। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि व्यस्त करियर के दौरान उनका कई बार मिसकैरेज हुआ था। उन्होंने बताया कि 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग के दौरान वह प्रेग्नेंट थी। उस दिन उन्होंने अच्छे से शूटिंग की। लेकिन शूटिंग के बाद उनका मिसैकेरेज हुआ, जिससे वह बुरी तरह से टूट गई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Michelle Barack Obama
इतना ही नहीं, अमेरिका की पहली महिला रहीं मिशेल ओबामा को भी मिसकैरेज का अनुभव करना पड़ा है। उन्होंने लिखा था कि मिसकैरेज होने से उन्हें शारीरिक तौर पर असहज महसूस होने लगा था। वह अपने आपको फेलियर समझने लगी थी। वह बुरी तरह से टूट गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।